हेल्थ

ब्रेकअप के बाद मेंटल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर, इस तरह दूर करें मानसिक तनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 11:49 PM IST

Mental Health : ब्रेकअप के बाद कई लोग टूट जाते हैं। वे अक्सर दूसरों से मिलना-जुलना छोड़ देते हैं। ऐसे में मानसिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप मानसिक तनाव से दूरी बनाना चाहते हैं तो ब्रेकअप के बाद खुद को कमरे में बंद न करें। बल्कि अपने दोस्तों और परिवार के साथ घुले-मिलें। आइए जानते हैं ब्रेकअप के बाद मानसिक तनाव से कैसे बाहर आएं?

Image

_breakup

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेकअप के बाद सकारात्मक विचार रखें
  • परिवार से नकदीकियां बढ़ाने से मानसिक तनाव होगा कम
  • दोस्त हैं आपके ब्रेकअप के दर्द की अचूक दवा

Mental Health : ब्रेकअप के एक ऐसा शब्द है, जिसके बाद कई लोग टूट जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग ब्रेकअप के बाद जल्दी रिवकर हो जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चले जाते हैं। कुछ स्थितियों में तो ब्रेकअप के बाद मन में कई तरह के विचार आते हैं यानी इसका असर आपके मेंटल हेल्थ पर काफी पड़ता है। ऐसे में आपको मजबूत होने की जरूरत है। ब्रेकअप के बाद आप खुद को कमरे में बंद करने के बजाय बाहर के लोगों से रूबरू हों। इससे मेंटल हेल्थ बेहतर होगा। आज हम आपको इस लेख में ब्रेकअप के बाद खुद को कैसे मानसिक तनाव से बचाएं के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

स्वीकार है जरूरी

कई लोग ब्रेकअप के बाद इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में आप कई बार सामने वालों को कॉल, मैसेज जैसी चीजें करते हैं। इन सब चीजों का अच्छा रिप्लाई न मिलने के बाद आप काफी परेशान होने लग जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपको यह स्वीकार करना होगा कि आपका ब्रेकअप हो चुका है। इससे आप खुद को और अधिक परेशान नहीं करेंगे।

ब्रेकअप के बाद रहें सकारात्मक

किसी भी चीज को लेकर पॉजिटिव विचार रखना आपके मेंटल हेल्थ को काफी बेहतर बना सकता है। इसलिए ब्रेकअप के बाद खुद को कोसने के बजाय इसे एक पॉजिटिव में ले सकते हैं। इससे आप खुद को मानसिक तनाव से निकाल सकते हैं। खुद को कोसने से आप खुद को सिर्फ परेशान कर रहे हैं।

दोस्तों के साथ बिताएं समय

कहा जाता है दोस्त हर दर्द की दवा होता है। यह बात बिल्कुल सच है। खासतौर पर आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए दोस्त से अच्छा विकल्प कुछ भी नहीं हो सकता है, क्योंकि आप अपने अच्छे से अच्छे और बुरे से बुरे विचार को दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसलिए ब्रेकअप के बाद खुद को कमरे में बंद करने के बजाय दोस्तों के साथ घुले-मिलें। इससे मानसिक तनाव से बचा जा सकता है।

परिवार है जरूरी

किसी भी नए रिश्ते में आने के बाद हम अपने परिवार को समय कम देने लगते हैं। ऐसे में कई वक्त परिवार के साथ छूट जाता है। ब्रेकअप के बाद आप इस छूटे हुए वक्त को दोबारा वापस ला सकते हैं। आपके पास अपने परिवार के लिए वह समय होता है जो आप अपने पार्टनर के साथ बिता रहे थे। परिवार को दिया गया समय आपके साथ-साथ आपके पेरेंट्स को भी खुश कर सकता है। साथ ही आपका मेंटल हेल्थ भी बेहतर होगा।

ब्रेकअप के बाद गलत विचारों को मन में लाने के बजाय उन विचारों से उबरने की कोशिश करें। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आप डिप्रेशन में है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article