हेल्थ

सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है कब्ज की समस्या?, जानें बचाव के आसान तरीके

सर्दियां आते ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। लेकिन इस मौसम में जिस समस्या से सबसे ज्यादा लोग परेशान रहते हैं वो है कब्ज। सर्दियों में कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Constipation

सर्दियों के मौसम में वैसे तो लोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं लेकिन इस मौसम में ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सर्दियों में कब्ज की समस्या क्यों हो जाती है। दरअसल सर्दियों में प्यास कम लगती है जिससे लोग पानी का सेवन कम करते हैं। इस वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कब्ज का कारण बनती है। पानी की कमी की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है जिसका असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। डिहाइड्रेशन की वजह से ही स्किन ड्राई हो जाती है और फटने लगती है। कब्ज की समस्या भी पानी की कमी की वजह से होती है। ऐसे में आज हम आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज सोते समय करें ये काम

सोने से पहले पिएं 1 गिलास गर्म पानी

अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपको कब्ज की समस्या परेशान ना करें तो इसके लिए सोने से पहले हर दिन 1 गिलास गर्म पानी पीएं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी और पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगा। गर्म पानी आंत को साफ करने में भी सहायक साबित होता है।

वॉक करें

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर चले जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे में खाना खाने के बाद कमरे में थोड़ा वॉक करना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

सोते समय पेट पर हाथ घुमाएं

कब्ज की समस्या से बचने के लिए सोते समय पेट पर हाथ घुमाएं। इसके लिए नाभि के चारों तरफ कुछ देर हाथ घुमाएं। इससे एक तरह का मूवमेंट पैदा होगा जिससे कब्ज की समस्या दूर होगी।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article