हेल्थ

दुबले-पतले लोगों के लिए संजीवनी की तरह काम करते हैं ये फूड्स, तेजी से बढ़ता है, आज ही करें डाइट में शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 4, 2023, 08:42 AM IST

एक तरफ जहां कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान है। कुछ लोग इतने दुबले होते हैं कि दुबलापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। दुबले-पतले लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खान-पान में सुधार कर वजन को बढ़ाया जा सकता है।

Image

how to gain weight naturally

एक तरफ जहां कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग दुबलेपन की समस्या से परेशान है। कुछ लोग इतने दुबले होते हैं कि दुबलापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। दुबले-पतले लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खान-पान में सुधार कर वजन को बढ़ाया जा सकता है। वेट गेन करने के लिए ये बेहद जरूरी होता है कि डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल किया है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर वजन बढ़ा सकते हैं। यहां जानें वजन बढ़ाने के लिए किन फूड्स का सेवन करें।

वजन बढ़ाने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

केला

वेट गेन करने के लिए आप केला खा सकते हैं। इसके सेवन से तेजी से वजन बढ़ता है। केला कैलोरी से भरपूर होता है, जो शरीर में कैलोरी की कमी को दूर करता है और वजन बढ़ाने में मदद करता है।

घी-गुड़

वजन बढ़ाने के लिए आप दादी-नानी के इस देसी नुस्खे को भी अपना सकते हैं। वेट गेन करने के लिए घी-गुड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप हेल्दी फैट पाना चाहते हैं तो घी-गुड़ का सेवन बेस्ट साबित हो सकता है।

दूध

दूध में हेल्दी फैट होता है। इसके अलावा दूध कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो वजन बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। फुल फैट मिलक पीने से वजन तेजी से बढ़ता है।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स भी वजन बढ़ाने में बेहद सहायक माना जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में मूंगफली, काजू, बादाम को शामिल कर सकते हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर में फैट और कैलोरी दोनों बढ़ता है। इसके लिए आप ड्राई फ्रूट्स को पीस ले और फिर इसे दूध में मिलाकर पिएं। नियमित रूप से ऐसा करने से तेजी से वजन बढ़ेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article