Remedies Underarms Boil: शरीर पर फोड़े-फुंसी की परेशानी होना काफी दर्दनीय होता है। हालांकि, यह एक आम परेशानी है। लेकिन अगर यह समस्या किसी अंदरुनी हिस्से में हो जाए, तो काफी ज्यादा तकलीफ देती है। ऐसे में इस तरह की परेशानी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर अगर अंडरआर्म्स में फुंसी की परेशानी हो जाए, तो इसे दूर करना बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको इस लेख में अंडरआर्म्स में होने वाली फुंसी की परेशानी को दूर करने के उपाय बताएंगे।
अंडरआर्म्स में फुंसियों का घरेलू उपचार
अंडरआर्म्स में फुंसी की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-
तुलसी से होगा लाभ
अंडरआर्म्स में फोड़े-फुंसी की परेशानी होने पर तुलसी का इस्तेमाल करें। तुलसी की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरस गुण होता है, जो फुंसी की परेशानी को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। अब इस लेप को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे गर्म पानी से धो लें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक दूर होगी। फुंसी की परेशानी को दूर करने के लिए सप्ताह में दो बार तुलसी का लेप लगाएं।
नीम है प्रभावी
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होता है, जो अंडरआर्म्स में होने वाली फुंसी की परेशानी को दूर कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसे लेप को फुंसी वाले स्थान पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी से इसे धो लें। सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से फुंसी की परेशानी दूर होगी।
सेंधा नमक है फायदेमंद
सेंधा नमक के इस्तेमाल से अंडरआर्म्स में फोड़े-फुंसी की परेशानी दूर हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 गिलास गर्म पानी लें, अब इसमें 1 चम्मच सेंधा नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। सप्ताह में दो तीन बार इस नुस्खे का प्रयोग करने से फोड़े-फुंसी की परेशानी दूर होगी।
