हेल्थ

वेट लॉस करने के लिए रोज सुबह पिएं घर में तैयार ये हर्बल टी, बर्फ की तरह पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी

Weight Loss Tea: क्या आप तेजी से अपना वजन करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। जी हां हम आपको सुबह-सुबह पीने के लिए ऐसी चाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी हर्बल चाय और उनके बनाने के तरीके के बारे में विस्तार से...

Image

weight loss tea

Photo : iStock

Morning tea for Weight Loss: खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण वजन का बढ़ना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। यही कारण है कि वजन को कंट्रोल करने के लिए आपको खानपान और लाइफस्टाइल की तरफ ही ध्यान देना होगा। तेजी से बढ़ता हुआ वजन लोगों की सेहत के लिए समस्या पैदा कर देता है। वेट लॉस करने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ ट्राई करते हैं। लेकिन आज हम आपको सुबह पीने के लिए कुछ चाय बताने जा रहे हैं, जो आपके वजन को कम करने का काम करती हैं। जी हां रोजाना 1 कप चाय पीने से आपकी वेट लॉस जर्नी काफी आसान हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वेट लॉस के लिए सुबह की चाय (Morning Tea for Weight Loss in Hindi)

अदरक की चाय

चाय का स्वाद बढ़ाने वाला अदरक एक ऐसा मसाला है। अदरक हमारे लिए वेट लॉस का पक्का साथी साबित हो सकता है। जी हां रोज सुबह दूध वाली चाय को यदि आप अदरक वाली चाय से रिप्लेस कर देते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। इसे बनाने के लिए आप 1 कप पानी में 2 इंच अदरक के टुकड़े को अच्छी तरह कूटकर उबाल लें। इस तरह आपकी चाय तैयार है इसे ठंडा करके सुबह खाली पेट पिएं।

जीरा चाय

रोज सुबह दूध वाली चाय की जगह यदि आप जीरा चाय का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी वेट लॉस जर्नी काफी आसान हो सकती है। इस चाय को बनाने के लिए आप 2 कप पानी में 1 चम्मच जीरा आधा पानी रह जाने तक उबालें। इसके बाद इसमें आप 1 चुटकी सेंधा नमक भी डालकर पी सकते हैं।

ब्लैक टी

दूध वाली चाय से यदि आप केवल दूध और चीनी को हटा देते हैं, तो इस तरह आपको ब्लैक टी मिल जाती है। ब्लैक टी यानी काली चाय आपके लिए एक कारगर वेट लॉस उपाय साबित हो सकती है। इसके लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच चाय पत्ती के अलावा अदरक, इलायची और शहद मिक्स कर लें। इस तरह आपकी चाय तैयार है जिसे आप रोज सुबह वेट लॉस के लिए पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article