बढ़ा हुआ वजन आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। जिसे कम करने के लिए वह डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ करते हैं। यदि आप भी वजन बढ़ने के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का शिकार होते जा रहे हैं, तो आपको अपना वजन समय रहते कम कर लेना चाहिए। कुछ लोग वजन कम करने के लिए आपको खाना-पीना छोड़ने की सलाह देते हैं, तो कुछ लोग हैवी एक्सरसाइज करने के पक्ष में दिखते हैं। यदि आप अपने वजन को बिना परेशानी तेजी से कम करना चाहते हैं, तो आपको हम नाश्ते में खाने के लिए कुछ चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
अंडा (Egg)
वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए अंडा और उससे बने उत्पाद काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और कम कैलोरी होती है, जो आपके वजन को घटाने में सहायक हो सकता है। नाश्ते में उबला या आमलेट के रूप में अंडा शामिल करने से पेट भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। इस तरह ये आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है।
स्प्राउट्स
अंकुरित अनाज और दालें फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनको नाश्ते में खाने से आपकी वेट लॉस जर्नी काफी आसान हो जाती है। यदि आप रोजाना 1 कटोरी स्प्राउट्स को नाश्ते में शामिल करें तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी।
पोहा
भारतीय घरों में आमतौर पर पोहा का इस्तेमाल भरपूर किया जाता है। फाइबर से भरपूर पोहा एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ते का ऑप्शन है। इसे पचाना भी काफी आसान होता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान आप पोहा अपने नाश्ते में खा सकते हैं।
चीला
चीला आपके नाश्ते का एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप मूंग दाल और बेसन से बने चीले को शामिल कर सकते हैं। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीला आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी तेज कर सकते हैं। चीला न केवल हेल्दी होता है बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
