हेल्थ

अचानक दर्द से हो जाएं परेशान और फटने लगे सिर, तो भागकर फ्रिज से निकाल लें ये फोकट की ये चीज, तुरंत मिलेगा आराम

Home Remedy for Headache in Hindi : सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए यदि आप भी दवाओं या चाय का सहारा लेते हैं, तो आपको बता दें कि अब आपको इन सब की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके सिर दर्द को चुटकियों में खत्म कर सकता है।

Image

home remedy for headache

Photo : iStock

Headache : सिर में होने वाला दर्द एक सामान्य समस्या है, जिससे लोग अक्सर परेशान होते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी ये सिर का दर्द एकदम असहनीय हो जाता है। जिसके लिए लोगों को पेन किलर या चाय कॉफी का सहारा लेना होता है। सिर में होने वाले दर्द का कारण तनाव और आंखों पर पड़ने वाला दबाव भी हो सकता है। लेकिन यदि आप सिर दर्द के लिए अक्सर दवाएं लेते हैं, तो आपको बता दें कि इससे आपकी सेहत पर काफी बुरा असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर यदि आप रात से समय सिर दर्द को ठीक करने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं, तो इससे आपको नींद न आने की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सिर के दर्द का एक शानदार घरेलू इलाज बताने जा रहे हैं। जो आपको मिनटों में सिर दर्द से राहत दिला सकता है।

सिर दर्द से राहत पाने का घरेलू इलाज - Home Remedy for Headache in Hindi

यदि आप अक्सर सिर में होने वाले दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपको फ्रिज में रखी बर्फ का इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के तौर पर करना चाहिए। जी हां बर्फ का एक टुकड़ा आपके लिए एक शानदार मेडिसिन का काम कर सकता है। यदि आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको तुरंत की दर्द में आराम मिलने लगेगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

यदि आपके पास आइस पैक है तो आपको इससे अपनी गर्दन और सिर की कम से कम 15 मिनट तक मसाज करें। यदि आपके पास आइस पैक नहीं है तो बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर अपने सिर और गर्दन की मसाज करें। यह मसाज आपको सिर दर्द से तेजी से छुटकारा दिला सकता है। ऐसा करने से आपके सिर की तरफ खून का फ्लो बढ़ता है। जिससे आपको सिर दर्द में राहत महसूस होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article