हेल्थ

छोटी मोटी चोट और खरोंच ने कर दिया है परेशान, राहत दिलाने में ये घरेलू उपचार है बहुत कारगर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 12, 2023, 03:23 PM IST

हम तब तक किसी डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं जब तक चोट गंभीर ना हो। छोटी मोटी चोट और खरोंच का इलाज हम घर पर ही करना चाहते हैं।

Image

मामूली चोट और खरोंच से राहत दिलाए ये घरेलू नुस्खे

हम तब तक किसी डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं जब तक चोट गंभीर ना हो। छोटी मोटी चोट और खरोंच का इलाज हम घर पर ही करना चाहते हैं। चोट और खरोंच हमारी जिंदगी का आम हिस्सा बन चुकी है। खेलते कुदते या कोई भी काम करते हुए हमें अक्सर छोटी मोटी चोटें लगती रहती है। लेकिन कई बार ये छोटी चोट भी गंभीर घाव कर जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिसकी मदद से आप छोटी मोटी खरोंच और चोट को तुरंत ठीक कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मामूली कटने व खरोंच से छुटकारा पा सकते हैं।

मामूली चोट और खरोंच से राहत दिलाए ये घरेलू नुस्खे

ठंडे पानी का इस्‍तेमाल

अगर आपकी उंगली कट गई है या फिर हल्की सी खरोंच आ गई है तो ठंडे पानी की मदद से आप इसे इंफेक्शन से बचा सकते हैं। कटने पर तुरंत हाथों को ठंडे पानी में डालें। वहीं कट को साप करने के लिए एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करें। घाव में जलन पैदा करने वाली चीजों का इस्तेमाल करने से बचें।

खून को रोकें

अगर कटे हुए हिस्से से खून बहना बंद नहीं हो रहा है तो साफ कपड़े की मदद से इसे रोकने की कोशिश करें। वहीं कपड़े में एंटीसेप्टिक लगाकर कटे हुए हिस्से पर लगाएं।

लहसुन

लहसुन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण को फैलने से रोकता है। लहसुन दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए लहसुन को पीसकर कटे हुए हिस्से पर लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी नेचुरल एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। हल्दी के इस्तेमाल से खून को रोकने, दर्द को कम करने और संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलती है।

शहद

शहद दर्द निवारक के तौर पर काम करता है। मामूली चोट और खरोंच लगने पर शहद का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में कटने पर शहद को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। जल्द आराम मिलेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article