हेल्थ

किडनी में पथरी के दर्द से हैं परेशान, इन 3 उपायों से मिलेगी जल्द राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 06:25 AM IST

Kidney Stone Pain: किडनी की पथरी का दर्द कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों में नींबू पानी और नारियल पानी शामिल हैं। इन दोनों चीजों का सेवन करने से आपको काफी लाभ मिलेगा। साथ ही यह किडनी की कई परेशानियों को दूर करने में असरदार हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी नुस्खे-

Image

किडनी की पथरी का दर्द कैसे कम करें?

KEY HIGHLIGHTS
  • नारियल पानी किडनी में पथरी का दर्द करे कम
  • किडनी की परेशानियां कम करे नींबू पानी
  • तुलसी की पत्तियों से कम होता किडनी में पथरी का दर्द

kidney stone pain: किडनी में किसी भी तरह की परेशानी, कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती है। किडनी की कई परेशानियों में किडनी स्टोन भी शामिल है। किडनी स्टोन की समस्या होने पर पेट में काफी दर्द, चुभन, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां होती रहती है। इस तरह की परेशानियों की वजह से आपके रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। ऐसे में किडनी में पथरी के दर्द को कम करना बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान से उपाय बताएंगे, जिससे आप किडनी में पथरी के दर्द को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

किडनी में पथरी के दर्द का इलाज

किडनी में पथरी के दर्द का इलाज घर पर कई तरीकों से किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

दर्द से राहत दिलाए तुलसी की पत्तियां

किडनी की पथरी का दर्द कम करने के लिए आप तुलसी की पत्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियों में एंटी-बैक्टेरियल गुणों और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो दर्द की परेशानियों को कम कर सकता है। अगर आपको किडनी में दर्द की समस्या हो रही है तो इस स्थिति में तुलसी के पत्तों को चबाएं। इसके अलावा आप तुलसी से बनी चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

किडनी स्टोन में नींबू का पानी है फायदेमंद

किडनी में पथरी की परेशानियों को दूर करने के लिए नींबू का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, नींबू के रस में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपके शरीर में जमा गंदगी को बाहर कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप पथरी की परेशानी से जूझ रहे हैं तो नींबू पानी का सेवन जरूर करें। इससे आपको दर्द से काफी आराम मिल सकता है।

किडनी की परेशानी कम करे नारियल पानी

किडनी में पथरी की वजह से अगर आपको काफी दर्द होता है तो इस स्थिति में नारियल का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। नारियल पानी में एंटी लिथेजेनिक नामक तत्व मौजूद होता है, जो किडनी के दर्द को कम कर सकता है। नियमित रूप से नारियल के पानी का सेवन करने से किडनी की पथरी की परेशानियों को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। दरअसल, नारियल पानी में नेचुरल डायूरेटिक (diuretics) होता है, जो मूत्रवर्धक गुण है। इससे किडनी की पथरी को मूत्र के जरिए बाहर करने में मदद मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article