हेल्थ

यूरिक एसिड को खत्म करने के लिए दवा का काम करती हैं ये 3 चीजें, तेजी से साफ होगी जोड़ों में जमा गंदगी

शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड एक दर्दनाक समस्या है, जो आपके जोड़ों में जमा होकर आपका चलना-फिरना तक मुश्किल कर देता है। खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। जिसे कुछ साधारण घरेलू उपायों से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय...

Image

uric acid remedies

Photo : iStock

शरीर में किसी भी तरह की समस्या का समाधान करने के लिए जरूरी है कि आप उस समस्या से अनुरूप इलाज भी लें। शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड एक दर्दनाक समस्या है जिससे आज काफी लोग परेशान दिखाई देते हैं। यूरिक एसिड मुख्यतौर पर हमारे जोड़ों में जमा होता है, जो जॉइंट पेन का एक बड़ा कारण बन जाता है। जी हां यदि आप यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, और इससे निजात पाने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको हमारे बताए ये घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने चाहिए। आज हम आपको 3 ऐसी नेचुरल ड्रि्ंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीने से आपका यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल हो सकता है।

नींबू पानी

यूरिक एसिड की समस्या से परेशान मरीजों के लिए भी सिंपल सा नींबू पानी भी एक औषधि का काम कर सकता है। जी हां नींबू पानी का सेवन करना यूरिक एसिड के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, कई शोध में ये बात साबित हुई है कि अगर यूरिक एसिड के मरीज कुछ दिन तक लगातार नींबू पानी पीते हैं, तो उसने यूरिक एसिड का लेवल काफी तेजी से कम होने लगता है।

ग्रीन टी

शरीर को डिटॉक्स करने और किडनी फंक्शन को दुरुस्त करने में ग्रीन-टी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित होता है। यदि आप यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो आपको रोजाना 1-2 कप ग्रीन-टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर पाई जाती है। जो आपके शरीर में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करती है।

अदरक की चाय

यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए अदरक की चाय काफी कारगर साबित हो सकती है। जी हां 1 गिलास पानी में 2-3 इंच अदरक को कूटकर पानी को अच्छे से उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर चाय की तरह पिएं। अदरक में हैवी एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपके यूरिक एसिड को खत्म करने का काम करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article