वजन घटाने के लिए अब आपको न डाइट की जरूरत है, न जिम में घंटों पसीना बहाना पड़ेगा। जी हां आज हम आपको 3 ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर में जमा चर्बी को तेजी से छांट देती हैं। आपकी रसोई आपकी सेहत से जुड़ी आधी से ज्यादा समस्याओं का समाधान होती है। बस आपको सही चीज के सही इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज बताने जा रहे हैं। जिन्हें बस आप उन्हें रोज सुबह उठते ही खाली पेट खा लें। यदि आप ऐसा लगातार 15 दिन करते हैं, तो आपको अपने शरीर में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वह नुस्खे और कैसे करें उनका इस्तेमाल?
वेट लॉस के घरेलू उपाय - Home Remedies for Weight Loss
अलसी के बीज
अलसी के बीज या फ्लैक्स सीड्स में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। जो आपके शरीर में जमा चर्बी को छांटने में काफी मदद करते है। नेचुरल पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीज हमारी सेहत को दुरुस्त रखने में काफी मदद करते हैं। हेल्थ शोध की मानें तो अलसी के बीज हमारे शरीर में फैट के अवशोषण को रोकता है, जिससे शरीर को चर्बी को जलाकर ऊर्जा का निर्माण करना पड़ता है।
लहसुन
यदि आप लहसुन का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए करना चाहते हैं, तो आपको अपने दिन की शुरुआत इसके साथ करनी चाहिए। इसके लिए आप 1 गिलास गर्म पानी में 1 नींबू और 1-2 लहसुन की कली को कुचलकर मिला देना चाहिए। इस शानदार ड्रिंक को पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन तेजी से कम होता है।
हल्दी
वेट लॉस के लिए हल्दी एक नायाब घरेलू नुस्खा है। इसका सेवन आप रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 1 इंच कच्ची हल्दी का टुकड़ा लेकर उसे पीसकर मिला दें। इस पानी को अब आधा रह जाने तक उबालें। इस पानी को छानकर पीने से हमारे शरीर में जमा फैट तेजी से कम होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
