खानपान और लाइफस्टाइल की खराबी के कारण मोटापा आज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बहुत से लोग मोटापा से परेशान होकर जिम जाते हैं, तो कुछ लोग इससे पीछा छुड़ाने के लिए खाना पीना तक छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसे भी कुछ लोग होते हैं, जो वजन तो कम करना चाहते हैं लेकिन न जिम जाना चाहते हैं और ना खाने पीने में कुछ बदलाव करना चाहते हैं। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो हम आपको 4 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल रोजाना करने से आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।
वेट लॉस के लिए घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Weight Loss in Hindi
शहद और नींबू
वेट लॉस के लिए घरेलू उपायों में शहद और नींबू काफी कारगर उपाय है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी वेट लॉस में मदद करता है। इनका सेवन आप रोज सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर कर सकते हैं।
त्रिफला चूर्ण
हरड़, बहेड़ा और आंवला तीनों चीजों के बराबर मात्रा में मिलाकर तैयार किया गया चूर्ण त्रिफला आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना देता है। इसका सेवन आप रोज सुबह 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ 2 चम्मच की मात्रा में करें।
करी पत्ता
वजन कम करना हो या कोलेस्ट्रॉल को घटाना हो करी पत्ता दोनों ही तरह से हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर आपकी वेट लॉस में काफी हेल्प करता है। इसके लिए आप 8-10 करी पत्ते लेकर उनकी चटनी बनाकर गर्म पानी के साथ सेवन करें।
सौंफ
वजन कम करने के घरेलू नुस्खों में सौंफ काफी कारगर साबित होती है। सौंफ में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो आपकी भूख को कंट्रोल करने में आपकी मदद करती है। जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। इसके साथ ही सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर पाए जाते हैं। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सौंफ रात में भिगोकर रख दें सुबह इस सौंफ को चबाकर खाएं और पानी को पी लें।
