हेल्थ

यूरिक एसिड की जानी दुश्मन हैं ये 4 चीज, खींचकर बाहर कर देंगी जोड़ों में जमा Uric Acid, हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा गठिया का दर्द

Home Remedies to Control Uric Acid : यूरिक एसिड की समस्या हमारे लिए बहुत अधिक कष्टकारी हो जाती है। इससे हमारे जोड़ों में भयंकर दर्द की समस्या हो जाती है। यदि आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं यूरिक एसिड का घरेलू इलाज..

Image

Home remedies for uric acid

Photo : iStock

खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण यूरिक एसिड एक आम समस्या बनता जा रहा है। जिससे लोगों का चलना-फिरना और उठना-बैठना तक मुश्किल होता जा रहा है। इसके बढ़ने से शरीर में गठिया रोग की समस्या भी पैदा हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है। प्यूरीन प्रोटीन युक्त खाने से शरीर में बनता है। हालांकि हमारी किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके शरीर से बाहर करती रहती है, लेकिन जब हमारी किडनी का फंक्शन ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो इससे हमारे शरीर में यूरिक एसिड की स्तर बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड कम करने के घरेलू उपाय...

यूरिक एसिड के घरेलू उपचार - Home Remedies for Uric Acid in Hindi

त्रिफला चूर्ण

तीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी हरड़- बहेड़ा और आंवला को मिलाकर तैयार हुआ त्रिफला पाउडर हमारे शरीर से यूरिक एसिड को कम करने में काफी कारगर साबित होता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर इस पाउडर का सेवन आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं।

नीम के पत्ते

नीम को कई तरह के रोगों का घरेलू उपचार माना जाता है। त्वचा संबंधी समस्याओं में अक्सर आपने नीम के फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आपका यूरिक एसिड भी कंट्रोल होता है। जी हां, इसके लिए केवल आप इसके पत्तों का पेस्ट बनाकर जोड़ों पर लगा सकते हैं। इसके साथ ही इनका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।

हल्दी

शरीर से दर्द को खत्म करने के लिए हल्दी एक रामबाण औषधि है। कई तरह की आयुर्वेदिक औषधियों में हल्दी के तत्व करक्यूमिन को मिलाया जाता है। जो एक शानदार एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व है। यह आपके जोड़ों के दर्द और सूजन को खत्म करने में काफी मदद करता है।

गिलोय

गिलोय को बेहतरीन ज्वरनाशक माना जाता है। किसी भी तरह के बुखार में गिलोय का काढ़ा पीने से काफी लाभ होता है। इसके साथ ही गठिया की समस्या को खत्म करने के लिए गिलोय को रामबाण औषधि कहा जाता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह 10 मिलीलीटर गिलोय का रस पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article