सर्दियों का जाना और गर्मी का धीरे-धीरे दस्तक देना अब शुरु हो चुका है। दिन में गर्माहट और सुबह शाम चलने वाली ठंडी हवा हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। अब जब सर्दियों का मौसम जाने को है और गर्मियों ने अपनी पूरी दस्तक दे दी है। तो ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल और भी ज्यादा रखने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि इस समय लोगों को सीजनल समस्याएं जैसे सर्दी-जुकाम बहुत ज्यादा होता है। सर्दी-जुकाम एक सीजनल समस्या है, जो एक-दूसरे से आपस में फैल जाती है। इसलिए इससे बचाव जरूरी है। आइए जानते हैं इसके लिए कारगर घरेलू उपाय...
1. तुलसी का काढ़ा
हमारे घरों में मौजूद तुलसी का पौधा हमारे लिए रामबाण औषधि साबित होता है। जो हमें कई तरह की सीजनल बीमारियों से बचाने का काम करता है। तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से हमारी सर्दी-जुकाम की समस्या में भी तेजी से राहत मिलती है। इसके लिए आप 2 कप पानी में 10 तुलसी के पत्ते को डालकर 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे छानकर ठंडा कर पिएं।
2. मुलेठी का काढ़ा
मुलेठी में मौजूद तत्व आपको गले के इंफेक्शन से बचाने में काफी कारगर साबित होते हैं। इसके लिए आप 1 कप पानी में 2 इंच मुलेठी के टुकड़े को तोड़कर अच्छी तरह उबाल लें। जब ये पानी लगभग आधा रह जाए तो इसे छानकर ठंडा करके पियें। ये काढ़ा आपकी सर्दी-खांसी को ठीक कर सकता है। इसके अलावा आप मुलेठी का टुकड़ा मुंह में रखकर चूस भी सकते हैं।
3. अदरक का काढ़ा
खांसी के लिए और गले के इन्फेक्शन को दूर करने में अदरक काफी कारगर साबित होता है। अदरक का काढ़ा बनाने के लिए आप अदरक का 2 इंच का टुकड़ा पानी में उबालने के लिए रख दें। अब इसे छानकर और ठंडा करके पी लें। इसके अलावा आप अदरक का अर्क निकाल कर शहद के साथ भी ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
