मौसम के बदलाव के साथ ही आपको कई तरह की समस्याएं होना भी शुरू हो जाती हैं। इस बारिश के मौसम में नाक बंद होना और खांसी होना एक सबसे आम समस्या है। चाहे सर्दी की शुरुआत हो या बरसात की शुरुआत, जैसे ही हमारे शरीर का तापमान बदलता से शरीर में कई तरह की बीमारियां अपना घर कर लेती हैं। जिनमें से नाक का बंद होना और खांसी होना सबसे आम बात है। बंद नाक आपको सांस लेने में दिक्कत के साथ ही आपको दिन भर असहज महसूस कराती है। इसके साथ ही यदि आपको खांसी हो जाए तो आपका दिन भर परेशान होना तय है। यदि आप इस मौसम के बदलाव में अपने आप को इन सब समस्याओं से राहत दिलाना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए कुछ घरेलू नुस्खे फॉलो करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
सर्दी-जुकाम के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies for Cough and cold in Hindi
भाप लें
नाक बंद होने या खांसी आदि की समस्या होने पर आपको भाप लेनी चाहिए। किसी भी कारण से बंद हुई नाक को खोलने के लिए यह एक कारगर उपाय है। इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें और इस पानी में थोड़ा सा कपूर या पुदीना तेल डाल दें। इस पानी से दिन में 2 बार भाप लेने से आपको तेजी से राहत मिलती है।
नमक के पानी के गरारे
गले को साफ करने और खांसी से राहत दिलाने में आपको नमक के पानी के गरारे काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए आपको 1 गिलास गर्म पानी लेकर इसमें 2 चम्मच सेंधा नमक मिला देना चाहिए। इस पानी से दिन में कम से कम 2-3 बार गरारे करें। यह आपके गले के इन्फेक्शन को दूर कर आपको राहत दिलाता है।
अदरक और शहद
खांसी से राहत दिलाने के लिए अदरक और शहद का मिश्रण एक रामबाण नुस्खा है। इसके लिए आप 1 चम्मच की मात्रा में अदरक का रस निकाल लें और इसे लगभग 1 चम्मच मात्रा में शहद के साथ मिक्स कर लें। यह आपको खांसी से तेजी से राहत दिलाता है। और इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
