हेल्थ

साइलेंट किलर न बन जाए ब्लड प्रेशर! High Blood Pressure का असली तोड़ है ये कारगर घरेलू नुस्खे

How To Control High Blood Pressure : यदि हमारा ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाए तो इसे तुरंत कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। क्योंकि यदि इसे समय रहते ठीक न किया जाए तो यह आपके लिए जानलेवा तक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो हमारे हाई ब्लड प्रेशर को तेजी से नॉर्मल कर देते हैं।

Image

home remedies for blood pressure

Photo : iStock

हाई ब्लड प्रेशर यानी बढ़ा हुआ रक्तचाप आज एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। जिससे आज बहुत बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है जिसेके कारण दिल संबंधी समस्याएं और ब्रेन स्ट्रोक जैसे गंभीर खतरे पैदा हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ रोगियों में डायबिटीज की समस्या भी हाई ब्लड प्रेशर के कारण पैदा हो जाती है। यही कारण है कि बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आपको तुरंत प्रयास करना चाहिए। यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिनका ब्लड प्रेशर हमेशा हाई रहता है। तो यह लेख आपको गंभीरता से पढ़ना चाहिए। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वह घरेलू उपाय जानिए इसे विस्तार से...

हाई बीपी के लिए घरेलू इलाज - Home Remedies for High Blood Pressure

तुलसी के पत्ते

तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपको शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना 5-7 तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल हाई बीपी होने पर करें। इसका इस्तेमाल आप काढ़ा बनाकर या पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं।

अजवाइन का सेवन

बीपी को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन भी एक कारगर घरेलू नुस्खा है। अजवाइन में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स आपकी बीपी की समस्या को तेजी से खत्म करते हैं। इसमें पोटेशियम, डायटरी फाइबर और मैंगनीज होता है, जो आपको ब्लड प्रेशर से बचाने का काम करते हैं। इसका सेवन आप रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ कर सकते हैं।

वजन करें कंट्रोल

शरीर का बढ़ता वजन आपकी कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। वेट ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियों का मुख्य कारण है। इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते अपने वजन को कम करें। यह आपकी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को ठीक करने में भी कारगर साबित होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article