हेल्थ

फैटी लिवर की समस्या का रामबाण इलाज हैं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा चमत्कारिक असर

Home Remedies for Fatty Liver: फैटी लिवर का इलाज अगर समय पर न किया जाए तो यह साधारण सी समस्या गंभीर रूप ले लेती है। इससे जल्दी निपटने के लिए आप दवाओं के साथ घरेलू नुस्खों की मदद भी ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपको फैटी लिवर से निजात दिला सकते हैं।

Image

home remedies for fatty liver

Photo : iStock

खानपान का खराब होना और लाइफस्टाइल में बदलाव ये कुछ ऐसे कारण हैं जो आपकी लिवर हेल्थ पर काफी असर डालते हैं। जब हमारे लिवर पर काफी फैट जमा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर की कंडीशन कहा जाता है। लिवर में जमा ये फैट हमारे लिवर की काम करने की क्षमता को प्रभावित करता है। जिससे हमारे शरीर में कई तरह के जरूर रसायनों की कमी होने लगती है। वही यदि इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह काफी बड़ी समस्या का रूप ले लेता है। इससे जल्दी निपटने के लिए आप दवाओं के साथ घरेलू नुस्खों की मदद भी ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपको फैटी लिवर से निजात दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

फैटी लिवर के लिए घरेलू नुस्खे - Home Remedies for Fatty Liver in Hindi

सेब का सिरका

सेब का सिरका यानी एप्‍पल साइडर विनेगर लिवर से हानिकारक पदार्थों को साफ करके बाहर निकाल देता है। ये आपके बीमार लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए आप 1 कप गुनगुने पानी में 1 चम्‍मच एप्‍पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) मिलाकर रोज सुबह पिएं।

हल्दी

सब्जी की रंगत बढ़ाने वाली हल्दी आपके फैटी लिवर को भी ठीक करने का काम करती है। हल्‍दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्‍व नॉन-एल्कोहोलिक फैटी लिवर के लिए औषधि की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से लिवर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें और उसमें 2 चुटकी हल्दी मिलाकर उबालने के लिए रख दें। अब इसे ठंडा करके और छानकर पिएं।

आंवला

विटामिन-सी की खान आंवला हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ हमारी लिवर हेल्थ को भी दुरुस्त करने का काम करता है। आंवले में मौजूद क्‍यूरसेटिन फाइटोकेमिकल हमारी लिवर कोशिकाओं के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके उन्हें हेल्दी बनाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article