हेल्थ

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्खे, पहले ही दिन से गिरा देते हैं ब्लड शुगर लेवल

Diabetes Control Tips In Hindi: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ा एक गंभीर रोग है जो समय के साथ अपना असर बढ़ाता जाता है। इस रोग का कोई इलाज नहीं है। इसलिए डॉक्टर आपको केवल हेल्दी लाइफस्टाइल रखने की सलाह देते हैं। हालांकि आप ब्लड शुगर को जल्द कम करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए आसान घरेलू लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

home remedies for diabetes

How To Control Blood Sugar Level: डायबिटीज खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। जो कई कारणों के चलते आज बहुत से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। वही डॉक्टर्स की मानें तो शुगर के रोगियों को जीवन भर दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। डायबिटीज के लक्षणों की बात करें तो मुंह सूखना, पेट में दर्द रहना, बहुत ज्यादा पेशाब आना, थकान, कमजोरी और चोट का देर से ठीक होना मुख्य हैं। यदि आप डायबिटी की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके लिए कोई उपाय तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ कारगरल घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। यदि आपने ये उपाय हमारे बताए गए तरीके से कर लिए तो आपकी डायबिटीज की समस्या को जल्द ही ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे कारगर उपाय जो ब्लड शुगर को तेजी के कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies for Diabetes In Hindi

सेब का सिरका

वेट लॉस के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल आपने अक्सर करते हुए सुना या देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके वजन के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। सेब का सिरका आपके शरीर को इंसुलिन के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनाता है। इसलिए आप सेब के सिरके का सेवन रोजाना भोजन के बाद करें। इसे बनाने के लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं।

मेथी दाना

खाने का स्वाद बढ़ाने वाली मेथी आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करती है। डायबिटीज के लिए आप मेथी दाने को एक कारगर घरेलू उपाय बना सकते हैं। मेथी में 4-हाइड्रॉक्सी आइसोल्यूशन अमीनो एसिड मौजूद होता है। जो हमारे शरीर में इंसुलिन के सीक्रेसन को बढ़ाने में मदद करता है। आप रात भिगोकर सुबह खाली पेट चबाकर इनका सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी का काढ़ा

दालचीनी का इस्तेमाल वेट लॉस से लेकर ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी आपके इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है। जी हां हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना एक कप दालचीनी का काढ़ा सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article