भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जब लोगों का हाल बेहाल होने लगता है, तब यदि तेज बारिश हो जाए तो कैसा शानदार राहत का एहसास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मन को राहत देने वाला ये मौसम आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। अचानक मौसम में गर्मी और सर्दी का होना हमारा शरीर आसानी से अडॉप्ट नहीं कर पाता है जिसका भरपूर असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम के मामले भी तेजी बढ़ जाते हैं। जिसे चिकित्सा विज्ञान की भाषा में सीजनल फ्लू भी कहा जाता हैं। आइए जानते हैं ऐसे उपाय जो आपको इस समस्या से आसानी से निजात दिला सकते हैं।
सीजनल फ्लू के लिए घरेलू इलाज - Home Remedies for Seasonal Flu in Hindi
भाप लें
आपको सर्दी खांसी से निजात पाने के लिए गर्म पानी से भाप लेनी चाहिए। इसके लिए आप एक बड़ा सा बर्तन लेकर उसमें गर्म पानी भर लें। अब अपने सिर को एक तौलिया की मदद से ढक लें। और बर्तन से निकलने वाली भाप को नाक से सांस के द्वारा खींचें। इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक स्टीमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी नाक और गले में जमा कफ बाहर निकल जाता है।
गरारे करें
सीजनल फ्लू में सबसे ज्यादा समस्या आपके गले में हो जाती है, जिससे आपका गला चोक हो जाता है। यदि आप इससे छुटकारा पाना चाहते है, तो आपको नमक और पानी के गरारे करने चाहिए। इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इसके गरारे करें।
काढ़ा पिएं
आपको सीजनल फ्लू से बचाने के लिए घर मे बना काढ़ा काफी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में लौंग, दालचीनी, तुलसी और अदरक को मिलाकर काढ़ा तैयार कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण आपकी सीजनल फ्लू की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
