योग और आयुर्वेद के ज्ञाता स्वामी रामदेव अपने योगा के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। जीवन के 59 साल पूरे कर चुके स्वामी रामदेव आज भी खुद को इतना फिट योग और आयुर्वेद के कारण ही रख पाते हैं। वह अपने सभी इंटरव्यू में एक बात जरूर बोलते हैं कि वो बीते कई साल से कभी बीमार नहीं पड़े हैं। इसके अलावा वह कभी कभी कुछ घरेलू नुस्खे भी लोगों के साथ ट्राई करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने पेट की सफाई को लेकर भी एक कारगर नुस्खा साझा किया है। जिसमें वह बता रहे हैं कि सुबह उठकर क्या पीते हैं। जिससे उनका पेट कुछ ही मिनट में साफ हो जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
पेट की समस्या
तेजी से बदलता खानपान और लाइफस्टाइल हमारे पेट साफ न होने की समस्या का सबसे बड़े कारण हैं। पेट की सफाई न होने पर ये धीरे-धीरे कब्ज में बदल जाता है, और इसके कारण आगे चलकर रेक्टम की नसों पर दवाब पड़ने से आप बवासीर के भी शिकार हो सकते हैं। यदि आप कब्ज और पेट साफ होने की समस्या से परेशान है, तो आपको योग गुरु स्वामी रामदेव की बताई ये ये ड्रिंक जरूर ट्राई करनी चाहिए। जो आपकी कब्ज ठीक करने और आंतों की गंदगी साफ करने में मदद कर सकती है।
पेट के लिए बाबा रामदेव का नुस्खा
स्वामी रामदेव ने पेट के लिए बताए नुस्खे में कहा कि, मैं सुबह उठकर आंवला, एलोवेरा और गिलोय को मिलाकर एक गिलास पानी पीता हूं। जिसे पीने के बाद मेरा पेट केवल एक-दो मिनट में ही पेट साफ हो जाता है। स्वामी रामदेव की मानें तो आंवला, एलोवेरा और गिलोय ये तीनों ही चीजें हमारी सेहत के लिए रामबाण साबित होती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
