खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण आज मोटापा बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। अपने बढ़े हुए वजन और बाहर निकले पेट से आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान हैं। बढ़ा हुआ वजन न केवल आपकी लुक को खराब करता है बल्कि यह आपके लिए कई तरह के रोगों का भी कारण बनता है। यदि आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इसका एक जबरदस्त नुस्खा बताने जा रहे हैं।
आज हम आपको एक ऐसी हर्बल टी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आप अपने फैट को तेजी से काट सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये चाय आपके वजन को तेजी से कम करने का काम करती है। आइए जानते हैं कौन-सी है वह चाय और कैसे करें इसका इस्तेमाल...
वेट लॉस के लिए पुदीने की चाय - Mint tea for Weight Loss
वेट लॉस के लिए आप रोजाना दिन में 2 बार पुदीने की चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस चाय को वजन कम करने के लिए बेहद कारगर माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स से भरपूर पुदीने की चाय आपके वजन को कम करने में काफी कारगर साबित होती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जो आपको वेट लॉस में काफी मदद करता है।
कैसे करें तैयार - How to make Mint Tea
- 1 गिलास पानी को गैस पर उबालने के लिए रख दें।
- इसमें 1 टुकड़ा अदरक का डाल दें।
- इसमें 10-15 पुदीने पत्ते तोड़कर मिला दें।
- इस पानी को 8-10 मिनट तक उबालें।
- पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें।
- इसमें आप 1 चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं।
किस समय करें सेवन?
पुदीने की चाय का सेवन आप दिन में 2-3 बार कर सकते हैं। इसके लिए आप खाने के बाद इस चाय का सेवन करें। यह आपके पाचन को भी बूस्ट करता है और इससे आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होता है। कुछ दिन लगातार सेवन के बाद आप देखेंगे कि आपका वजन तेजी से कम होने लगा है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
