हेल्थ

बंद पड़ी नसों को खोल देंगे ये 5 फूड्स , ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Heart-Healthy Foods : नसें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और एक विशेष आहार की मदद से उनके स्वास्थ्य को भी बनाए रखा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी नसों को मजबूत बनाते हैं।

Image

नस ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाना चाहिए? (Image: Canva)

Health Tips in Hindi: मानव शरीर ब्लड वेसल्स और धमनियों के एक जटिल नेटवर्क से बना है। मानव शरीर में इतनी सारी नसें होती हैं कि यदि उन्हें निकालकर एक साथ जोड़ दिया जाए तो वे लगभग 100,000 मील तक फैल जाएंगी। शरीर में धमनियां और नसें हृदय से शरीर के टिश्यू तक ब्लड ले जाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह ब्लड वेसल्स को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। हेल्दी ब्लड वेसल्स नरम और लचीली होती हैं, जिससे ब्लड आसानी से फ्लो होता है। यदि नसों की ठीक से देखभाल न की जाए तो उनमें गंदगी जमा हो सकती है, जिससे उनके कमजोर और असहज होने का खतरा बढ़ जाता है।

कभी-कभी आर्टरीज के सख्त होने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। सवाल यह है कि नसों को मजबूत कैसे बनाया जाए या बंद नसों को खोलने का तरीका क्या है? नसों और ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले हमें शारीरिक रूप से सक्रिय रहना होगा। दूसरे,आपको हेल्दी डाइट लेना चाहिए। ऐसे कुछ फूड्स हैं जिनका सेवन आप अपनी नसों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए कर सकते हैं।

रंगीन फलों और सब्जियों को शामिल करें

आप अपने डाइट में रंगीन फलों और सब्जियों को शामिल करके नर्व हेल्थ को बढ़ावा दे सकते हैं। इसमें बायोफ्लेवोनॉइड्स फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करती हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो नसों को मजबूत बनाता है।

लाल मिर्च और हल्दी

विभिन्न मसालों का उपयोग हजारों वर्षों से औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता रहा है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो धमनियों को सख्त होने से रोकते हैं। लाल मिर्च ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करती है और ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू बनाए रखने में मदद करती है और हेल्दी सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है।

खजूर खाएं

खजूर में विटामिन बी-6, पोटेशियम और फाइबर होता है जो ब्लड सेल्स के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है। इसे अपने आहार में शामिल करने से आपका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल स्तर नियंत्रित हो सकता है।

कद्दू के बीजों को शामिल

नसों को मजबूत बनाने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और जिंक आदि शामिल हैं। कद्दू के बीज में ये पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, नसों को फ्री रेडिकल्स से भी बचाते हैं। अपनी नसों को मजबूत बनाने के लिए कद्दू के बीजों को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

खट्टे फल

अगर आपको खट्टे फल पसंद हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है। खट्टे फलों में विभिन्न प्रकार के विटामिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो तंत्रिकाओं को मजबूत रखने में मदद करते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को नसों से जुड़ी कोई बीमारी है तो उनके लिए खट्टे फलों का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article