हेल्थ

Ayurveda : सेहत का खजाना हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, इम्यूनिटी को रखती हैं बूस्ट और शरीर को रिचार्ज

Immunity Booster Herbs : आयुर्वेद में हमारे शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए कई तरह के उपायों का वर्णन देखने को मिलता है। कई ऐसी जड़ी-बूटियां भी हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। ऐसी ही कुछ चुनिंदा चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करती हैं।

Image

immunity booster herbs

सेहतमंद रहने के लिए आपको आयुर्वेद का सहारा लेना चाहिए। ये एक प्राकृतिक चिकित्सा का ऐसा कारगर विज्ञान है, जो आपको बीमार होने से भी बचाता है। क्या आप भी ऐसी आयुर्वेदिक दवा की तलाश में हैं, जिसमें गोखरू, शिलाजीत, कौंच बीज, सफेद मूसली, और अश्वगंधा जैसी शक्तिशाली जड़ी-बूटियों का मिश्रण हो, तो आपको पहले इनके फायदों के बारे में जान लेना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक ये जड़ी-बूटियां सदियों से स्वास्थ्य, शारीरिक ताकत, स्टैमिना और सेहत से जुड़े ढेरों फायदों के लिए उपयोग की जा रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

गोखरू

आयुर्वेद में गोखरू को एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी माना जाता है, जिसका उपयोग मूत्र और किडनी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन लेवल को सपोर्ट करने के लिए किया जाती है। यह शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है।

शिलाजीत

आयुर्वेद में शिलाजीत को एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में माना जाता है, जो हिमालय के पहाड़ों से प्राप्त होता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने, शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाने और विभिन्न रोगों से लड़ने में मदद करता है। यह थकान को कम करता है और शरीर को रिचार्ज करता है।

कौंच बीज

हार्मोनल बैलेंस, यौन स्वास्थ्य, और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह डोपामाइन लेवल को भी बढ़ा सकता है।

सफेद मूसली

शारीरिक कमजोरी को दूर करने और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध है। यह पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। अश्वगंधा तनाव को कम करने, नींद की गुणवत्ता सुधारने, और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है। यह एक शक्तिशाली एडाप्टोजेन है।

बाजार में भी ऐसे कई सारे सप्लीमेंट मौजूद हैं, जो इन जड़ी-बूटियों का मिश्रण प्रदान करते हैं। हालांकि किसी भी तरह के आयुर्वेदिक सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें, खासकर अगर आप पहले से कोई दवा ले रहे हैं। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, और अच्छी नींद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर सप्लीमेंट का फायदा मिलेगा। आयुर्वेदिक दवाएं धीरे-धीरे असर दिखाती हैं, इसलिए नियमित रूप से और सही तरीके से उपयोग करें।

इनपुट - आईएएनएस

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article