हेल्थ

मानसून में प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर रखें इन 5 बातों का ख्याल, बच्चा और मां दोनों को नहीं होगी कोई परेशानी

Pregnancy Care In Monsoon : मानसून में हमारी सेहत के लिए चुनौती और भी ज्यादा हो जाती हैं। वहीं जब बात हो नए जीवन को जन्म देने की तो इस चुनौती को बहुत समझदारी के साथ स्वीकारना चाहिए। आइए जानते हैं 5 ऐसे टिप्स जिन्हें प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

Image

pregnency tips in monsoon

Photo : iStock

हर एक मौसम अपनी अलग-अलग चुनौतियों के साथ आता है, लेकिन बात करें मानसून की तो यह अपने साथ चुनौतियां और बीमारी साथ लेकर आता है। मानसून में हमारी सेहत के लिए चुनौती और भी ज्यादा हो जाती हैं। वहीं जब बात हो नए जीवन को जन्म देने की तो इस चुनौती को बहुत समझदारी के साथ स्वीकारना चाहिए। क्योंकि इससे मौसम का असर एक की जगह दो जीवन पर पड़ता है।

बरसात का मौसम आते ही तरह तरह के रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, फ्लू जैसे रोग फैलने लगते हैं। जिससे बचाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। यदि आप गर्भवती हैं तो आपको अपनी सेहत को लेकर और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत का ख्याल भी आपकी सेहत पर ही निर्भर करता है। आइए जानते हैं मानसून के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या सावधानी रखनी चाहिए।

1. खानपान का रखें ख्याल

बरसात के मौसम में हमारे चारों तरफ बैक्टीरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है, जिससे रोग पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप इस मौसम में बचा हुआ बासी खाना खाते हैं, तो आपकी तबियत बहुत जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को हमेशा ताजा खाना ही खाना चाहिए।

2. मच्छरों से बचाव

बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है, जिससे हमें डेंगू, मलेरिया जैसे रोग हो जाते हैं। यह मच्छर जनित रोग न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर डालते हैं, बल्कि यह बच्चे के विकास में भी बाधा बनते हैं।

3. आरामदायक कपड़ों का चुनाव

बारिश के मौसम में वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है। जिससे शरीर में चिपक होने लगती है। यदि आप ऐसे में टाइट कपड़े पहनते हैं तो यह नमी शरीर में बैक्टीरिया के बढ़ने की वजह बन जाती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

4. पानी भरपूर पीएं

पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, ऐसा आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को और भी ज्यादा पानी का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। बारिश के मौसम में आपके प्यास कम लगती है, लेकिन उसके बाद भी आपको दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

5. वर्कआउट है जरूरी

प्रेग्नेंसी शुरू होते ही महिलाएं अक्सर फिजिकल एक्टिविटी करना बंद कर देती हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि बारिश के मौसम में हमारी बॉडी इम्यूनिटी कम हो जाती है, जिसे ठीक करने के लिए आपको दिन में कम से कम 40 मिनट का वर्कआउट जरूर करना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article