हेल्थ

महाशिवरात्रि व्रत में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, उपवास से मिलेगा सदा निरोग रहने का वरदान

महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस पवित्र दिन में लोग उपवास कर भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं। यदि आप भी इस शिवरात्रि उपवास करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ हेल्थ टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप व्रत के दौरान हेल्दी रह सकते हैं।

Image

precaution during shivratri fast

महाशिवरात्रि का पावन पर्व अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए एक अलग पहचान रखता है। इस दिन सनातन धर्म के उपासक उपवास के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का त्यौहार 26 फरवरी के दिन मनाया जाएगा। जिस दिन यदि आप व्रत करना चाहते हैं, तो आपको कुछ सावधानियों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत के दौरान रखी जाने वाली कुछ सावधानियां?

खुद को हाइड्रेट रखें

उपवास के दौरान हमारे शरीर में जल की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है। इसलिए इस दिन आपको नियमित समय पर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी जैसी चीजों को आप अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। ये सभी चीजें आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद कर सकते हैं।

भोजन हल्का रखें

व्रत के दौरान फलाहार में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आपको कुछ ऐसी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, जो आसानी से पचाया जा सके। जिसमें मूंगफली, साबूदाने की खिचड़ी, सिंघाड़े के आटे की रोटी और कुछ फलों का सेवन करना चाहिए। सेब, पपीता और केला जैसे फलों का सेवन व्रत में अच्छा माना जाता है।

थोड़ा-थोड़ा खाएं

उपवास के दौरान आपको एक बार में ज्यादा नहीं खाना चाहिए। बल्कि इसकी जगह आप हल्का-हल्का 2-3 बार खा सकते हैं। इससे आपके पाचन तंत्र पर एक साथ बहुत ज्यादा दबाव नहीं आता है। और आपके शरीर को जरूरी सभी तरह के पोषक तत्वों का अवशोषण भी हो जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article