हेल्थ

रात भर जागकर करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, सेहत को कंगाल कर देगा पैसा कमाने का ये नया तरीका

दुनियाभर में तेजी से बदलते वर्क कल्चर की वजह से नाइट शिफ्ट में काम करना तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं बात करें हमारे देश की तो यहां लोग ज्यादा पैसे कमाने की होड़ में नाइट शिफ्ट में काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

disadvantage of lack night shift

Photo : iStock

वैश्वीकरण का दबाव और अधिक कमाने की इच्छा ये दोनों बातें मिलकर नाइट शिफ्ट कल्चर को देश में तेजी से बढ़ावा दे रही हैं। अमेरिका जैसे विकसित देशों में जिस काम को कराने के लिए आपको लाखों का भुगतान करना होता है। वही काम भारत जैसे विकासशील देशों में महज कुछ हजार रुपए में पूरा हो जाता है। वहीं नाइट शिफ्ट करने के लिए कंपनियां आपको अधिक धन ऑफर भी करती हैं। लगातार बढ़ते खर्चे और महत्वाकांक्षाओं के चलते लोग नाइट शिफ्ट को खूब स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काम करने का ये नया कल्चर आपकी सेहत को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

सेहत को कैसे होता है नुकसान?

आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की मानें तो रात में काम करने से आपकी बॉडी क्लॉक खराब हो जाती है। जिसका प्रतिकूल असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलता है। वहीं भारतीय चिकित्सा पद्धति यानी आयुर्वेद का मानना है कि हमारा शरीर सूर्य की उपस्थिति में ही काम करने के लिए बना है। क्योंकि इस दौरान हम थोड़ी देर के लिए सूर्य के प्रकाश के संपर्क में जरूर आते हैं। वहीं नाइट शिफ्ट करने से हम दिन में सोते हैं जिससे सूर्य का प्रकाश हमें नहीं मिल पाता है। जिससे कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

नाइट शिफ्ट के नुकसान

  • हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नाइट शिफ्ट करने से आपकी पाचन की प्रक्रिया स्लो हो जाती है। जिससे आपका भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और आपको कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्या हो जाती है।
  • रात में काम करने पर आप दिन में भरपूर और गहरी नींद नहीं ले पाते हैं, जिससे आपको हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • रात में काम करने से आप विटामिन-डी कमी के शिकार भी हो सकते हैं, क्योंकि आप दिन में सोने के कारण सूरज की रोशनी नहीं ले पाते हैं।
  • नाइट शिफ्ट के कारण आपको डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं, जो आपके निजी जीवन पर भी बुरा असर डालती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article