Health Benefits of Millets in Hindi: हमेशा फिच और हेल्दी रहने के लिए नियमित और नियंत्रित रूप में खाना जरूरी है, बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट के बहुत से फायदे होते हैं। वहीं अगर आप वेट गेन, डाइबिटीज, ह्रदय रोग आदि जैसी दिक्कतों से जुझ रहे हैं, तो फिर तो आपके लिए संतुलित डाइट की बहुत महत्वता है। ऐसे में आपके लिए साबुत अनाज, मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, रागी आदि का सेवन बहुत ही ज्यादा काम का हो सकता है। यहां देखें साबुत अनाज क्या होते हैं, मिलेट्स खाने के फायदे।
साबुत अनाज क्या होते हैं, What are Millets
मिलेट्स यानि की साबुत अनाज वैसे तो गेहूं, चावल, जौ आदि जैसे ही होते हैं। लेकिन इनकी पिसाई थोड़ी मोटी होती है, साथ ही साथ ये गेहूं और चावल की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होते हैं। मिलेट्स या साबुत अनाज की जहां बात आती है, वहां ज्वार, बाजरा, रागी, फॉक्सटेल मिलेट, प्रॉसो मिलेट और फूड मिलेट्स का नाम शामिल होता है।
Millets Jowar, Bajra Health Benefits in hindi
पोषण से भरपूर
साबुत अनाज या मिलेट्स अपने आप में ही पोषण की खदान होते हैं। बता दें कि मिलेट्स में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर बहुत ही ज्यादा मात्रा में होते हैं। जो सब मिलकर आपके शरीर को बहुत पोषण और फायदे पहुंचाते हैं, मिलेट्स में मौजूद ये पौष्टिक तत्व आपका अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।
वेट लॉस
साबुत अनाज की पिसाई काफी मोटी होती है, जिससे आपका पेट जल्दी भर जाता है और फाल्तु की ओवरईटिंग नहीं होती है। साथ ही साथ क्योंकि मिलेट्स में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होता तो वो भी वजन को नियंत्रण में रखने का काम करता है। मिलेट्स में मौजूद कुछ तत्व और लिपिड्स भुख को भी कम करने में मदद करते हैं।
दिल की बीमारियां
दिल की बीमारियों में भी मिलेट्स खाना बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, मिलेट्स में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके दिल को बहुत ज्यादा हेल्दी बनाते हैं। इनमें कोलेस्ट्रॉल कम करने की क्षमता होती है, जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क बहुत हद तक कम होता है।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मिलेट्स का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि मिलेट्स में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रण में रखने के गुण होते हैं। जो मधुमेह वाले पेशेंट्स के लिए अत्यधिक लाभकारी हो सकता है।
इसी के साथ साथ साबुत अनाज का सेवन पाचन दुरुस्त करने से लेकर कैंसर के खिलाफ लडाई करने में भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल बाजारा में जो एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, वे कैंसर की कुछ स्टेजेज के खिलाफ लड़ाई करने में मदद कर सकते हैं। आप मिलेट्स को रोटी, पुलाव, इडली, उपमा, डोसा, खिचड़ी, पोहा, ब्रेड, मिठाई, सूप किसी भी तरह से खा सकते हैं।
