हेल्थ

गुड़ की रोटी के हैं कई जबरदस्त फायदे, आयरन की कमी को दूर करने में है असरदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 10:17 PM IST

Jaggery Roti Benefits : गुड़ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्राप्त होता है। अगर आप नियमित रूप से गुड़ की रोटी का सेवन करते हैं, तो यह आपके बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर कर सकता है।

Image

गुड़ की रोटी खाने से सेहत को होने वाले लाभ

KEY HIGHLIGHTS
  • आयरन की कमी दूर करे गुड़ की रोटी
  • गुड़ की रोटी खाने से ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल
  • गुड़ की रोटी खाने से अपच की परेशानी होगी दूर


Jaggery Roti Benefits : भारत में सर्दियों के सीजन में गुड़ का खास महत्व होता है। इस सीजन में लोग गुड़ से कई तरह के डिशेज बनाना पसंद करते हैं। इन डिशेज में गुड़ की रोटी भी शामिल है। गुड़ की रोटी का स्वाद काफी जबरदस्त होता है। वहीं, इसके सेवन से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। मुख्य रूप से गुड़ की रोटी को अपने आहार में शामिल करने से आपका बढ़ता वजन काफी तेजी से कंट्रोल हो सकता है। इसके अलावा यह ब्लड से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में प्रभावी हो सकते हैं। आइए जानते हैं गुड़ की रोटी खाने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में-

गुड़ की रोटी के फायदे

गुड़ की रोटी का सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। इससे आयरन की कमी को दूर करने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में-

आयरन की कमी करे दूर

गुड़ की रोटी में आयरन भरपूर रूप से मौजूद होता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो गुड़ की रोटी को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर हो सकता है। इसके अलावा यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी दूर कर सकता है।

गले की खराश से राहत

गुड़ की रोटी का सेवन करने बालों को गले में होने वाली खराब, चुभन और दर्द से भी आराम मिलता है। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में यह सर्दी की परेशानी से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

गुड़ की रोटी न सिर्फ आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है, बल्कि इससे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ब्लड प्रेशर रोगियों को नियमित रूप से अपने आहार में गुड़ की रोटी को शामिल करना चाहिए।

अपच से राहत

पेट में गैस, अपच जैसी परेशानी को दूर करने के लिए गुड़ की रोटी का सेवन करें। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकता है। साथ ही पेट में अपच से भी राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article