हेल्थ

खाने के बाद रोज 1 चम्मच खाएं गुलाब के फूलों से बनी ये मीठी चीज, शरीर की गर्मी होगी शांत, डाइजेशन बन जाएगा मशीन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2025, 06:30 AM IST

Gulkand Khane Ke Fayde: गुलाब के फूल की खुश्बू तो हम सभी को खूब भाती है, इसे सूंघने के बाद दिल-दिमाग सब रिलैक्स हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, गुलाब के फूल से बनी एक खास मीठी चीज खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए अमृत के समान बताया गया है। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से ....

Image

Gulkand Khane Ke Fayde

Gulkand Khane Ke Fayde: गर्मी का मौसम आते ही पसीना, चिड़चिड़ापन, बदन में गर्मी और पेट की दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वाद में भी अच्छा हो और शरीर को ठंडक भी दे, तो गुलकंद से बेहतर कुछ नहीं। गुलाब की पंखुड़ियों से बना ये मीठा पदार्थ सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली टॉनिक माना गया है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर चैताली राठौर बताती हैं कि गुलकंद रोज खाने के बाद सिर्फ 1 चम्मच खाने से शरीर की गर्मी कम होती है, डाइजेशन सुधरता है और दिमाग को भी शांति मिलती है। चलिए जानते हैं गर्मी में गुलकंद खाने के जबरदस्त फायदे...

सेहत के लिए गुलकंद खाने के फायदे - Health Benefits Of Gulkand In Hindi

शरीर को अंदर से ठंडक देता है

गुलकंद में नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टी होती है। गर्मियों में जब शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, तब गुलकंद शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। यह पित्त दोष को संतुलित करता है और जलन, गर्मी, और पसीने की बदबू जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

पाचन तंत्र को बनाता है दुरुस्त

गुलकंद खाना खाने के बाद लेने से पाचन बेहतर होता है। इससे पेट हल्का रहता है, एसिडिटी नहीं होती और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अगर आप रोज इसे खाएं, तो आपका डाइजेशन मशीन की तरह काम करने लगता है।

थकावट और कमजोरी में देता है एनर्जी

अगर दिनभर थकान और सुस्ती महसूस होती है, तो गुलकंद एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। ये शरीर को फिर से तरोताजा कर देता है और मानसिक थकान भी कम करता है।

दिमाग और नसों को देता है आराम

गुलकंद नर्वस सिस्टम को शांत करता है। आजकल की भागदौड़ और स्ट्रेस भरी जिंदगी में यह आपके दिमाग को कूल रखता है और नींद की क्वालिटी को भी सुधारता है।

एसिडिटी और अल्सर में फायदेमंद

गुलकंद पित्त दोष को शांत करता है, जिससे पेट की जलन, खट्टी डकारें, और क्रॉनिक एसिडिटी जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। अल्सर और कोलाइटिस जैसी आंतों की बीमारियों में भी यह आराम देता है।

बदबूदार पसीने को करता है दूर

जिन लोगों के पसीने में गंध आती है या अंडरआर्म्स से बदबू आती है, उनके खून में पित्त बढ़ा हुआ होता है। गुलकंद खून को साफ करता है और इस तरह की बदबूदार पसीने की समस्या को दूर करता है।

महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद

गुलकंद हैवी पीरियड्स और वाइट डिस्चार्ज जैसी स्त्री रोगों में राहत देता है। इसके साथ दी जाने वाली दवाइयाँ जल्दी असर करती हैं। इसकी खुशबू से 'ऑक्सीटोसिन' हार्मोन भी रिलीज़ होता है, जो मूड को अच्छा करता है।

नाक से खून आना और ब्लीडिंग की समस्या में राहत

गर्मियों में नाक से खून आना, उल्टी में खून आना या बार-बार गर्भपात जैसी समस्याओं में गुलकंद शीतलता और राहत प्रदान करता है। यह ब्लड को ठंडा करता है और ब्लीडिंग को कंट्रोल करने में मदद करता है।

दिल के लिए है टॉनिक

आयुर्वेद में गुलाब को ‘हृद्य’ यानी दिल के लिए फायदेमंद माना गया है। गुलकंद दिल को मज़बूती देता है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है। अगर आप स्ट्रेस या ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं, तो ये बेहद फायदेमंद है।

मर्दों के लिए लाभकारी

गुलकंद का सेवन प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। यह शुक्राणु की क्वालिटी और मात्रा दोनों में सुधार करता है। साथ ही, इसमें नैचुरल अफ्रोडिसिएक गुण भी होते हैं, जिससे दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है।

End of Article