हेल्थ

बुखार में चमत्कार से कम नहीं है इस बेल का काढ़ा, वायरल फीवर का है पक्का इलाज

Giloy Benefits In Fever : आयुर्वेद में बुखार उतारने के कई तरह के कारगर नुस्खों का वर्णन देखने को मिलता है। जिसमें गिलोय का इस्तेमाल काफी कारगर माना गया है। यदि आप वायरल फीवर से पीड़ित हैं, तो गिलोय आपके लिए रामबाण औषधि साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

giloy for viral fever (Photo - Canva)

Giloy Benefits In Fever : मानसून के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। जिसमें वायरल फीवर भी एक हेल्थ प्रॉब्लम है। यदि आप सीजनल बुखार से परेशान हैं और इसका कोई आयुर्वेदिक उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको बुखार के लिए गिलोय के फायदे बताने जा रहे हैं। गिलोय आपके आसपास मिलने वाली एक ऐसी चमत्कारी बेल है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित होती है। आयुर्वेद में गिलोय को "अमृता" कहा गया है। आइए जानते हैं बुखार के लिए गिलोय का इस्तेमाल और इसके अन्य लाभ...

बुखार के लिए गिलोय का इस्तेमाल कैसे करें?

गिलोय का इस्तेमाल बुखार में करने के लिए आपको इसकी बेल को कूटकर इसका काढ़ा बनाना है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 2-3 इंच गिलोय के टुकड़े को कूटकर डाल दें। अब इस पानी को आधा रह जाने तक उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर और ठंडा करके पियें।

गिलोय के अन्य फायदे - Benefits Of Giloy

  • सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गिलोय की तासीर उष्ण होती है।
  • गिलोय में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। आप रोजाना गिलोय का पाउडर या टेबलेट्स का सेवन करें।
  • एक्सपर्ट्स की मानें तो गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं।
  • बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी गिलोय का अपना एक खास असर होता है। इसके अलावा गिलोय का सेवन आपके शुगर लेवल को भी कंट्रोल में बनाए रखता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article