Kabj Ke Liye Gharelu Nuskha In Hindi : सावन का महीना चल रहा है, इस महीने में बेल के पत्तों का इस्तेमाल आपने पूजन में तो जरूर किया होगा। जी हां शिव जी को समर्पित किए जाने वाले ये पत्ते आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनके फायदे आयुर्वेद के एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने भी बताए हैं। उनकी मानें तो कई तरह के विटामिन, फाइबर से भरपूर बेल का पत्ता आपके पेट के लिए अचूक औषधि साबित होता है। जिन लोगों को कब्ज, अपच और पेट फूलने की समस्या है, उन्हें इन पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
कब्ज के लिए बेल के पत्तों का इस्तेमाल
आचार्य बालकृष्ण की मानें तो कब्ज की समस्या को तेजी से ठीक करने में बेल के पत्ते काफी कारगर होते हैं। बेल का फल भले आपको साल भर न मिले लेकिन इसके पत्ते आपको हमेशा मिल सकते हैं। फाइबर से भरपूर इन पत्तों का सेवन करने से आपका मल सॉफ्ट होता है, जिससे कब्ज से निजात मिलती है।
बेलपत्र के अन्य फायदे
आचार्य बालकृष्ण की मानें तो पाचन के अलावा भी बेलपत्र के सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। ये आपके दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसके ठंडक वाले गुण आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बेल के पत्ते कारगर साबित होते हैं।
कैसे करें बेल के पत्तों का सेवन?
बेहतरीन फायदों के लिए बेल के पत्तों का सेवन आपको सुबह करने के सलाह दी जाती है। जी हां इसके लिए आप 2-4 पत्ते लेकर इन्हें अच्छे से धोकर साफ कर लें। इन पत्तों को ऐसे ही चबाकर खाया जा सकता है। इसके अलावा आप बेल के पत्तों का रस निकालकर भी पी सकते हैं। वहीं बेल के पत्तों का चूर्ण बनाकर पानी के साथ लेने से भी पूरा लाभ मिलता है।
