नवरात्रि का पावन पर्व हमारे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। माता की उपासना के ये पावन दिन लोग अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इन दिनों में उपवास करना पसंद करते हैं। जिसके लिए वह 9 दिनों तक अन्न का त्याग करते हैं। इस साल नवरात्रि का पर्व 30 मार्च से 7 अप्रैल तक मनाया जाएगा। यदि आप नवरात्रि के दिनों में व्रत करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको हमारे बताए एक शानदार ड्राई फ्रूट को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसे आप अपने फलाहार का हिस्सा बना सकते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद ये सफेद रंग का ड्राई फ्रूट आपको व्रत के दौरान हेल्दी बनाए रखेगा। आइए जानते हैं कौन सा है ये ड्राई फ्रूट् और उसके फायदे...
व्रत में मखाना खाने के फायदे
मखाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये आपने अक्सर लोगों से सुना होगा। वहीं आयुर्वेद में भी मखाने के कई तरह के फायदों के बारे में बताया गया है। मखाने को आप व्रत के दौरान फलाहार का भी हिस्सा बना सकते हैं। ये आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं मखाना खाने के फायदे और कैसे करें सेवन?
- मखाने में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसे खाने से आपकी भूख कंट्रोल में बनी रहती है।
- व्रत के दौरान भूखा रहने से आपका ब्लड प्रेशर लो सकता है, जिसे मखाना तेजी से दुरुस्त कर देता है।
- मखाना में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको दिन भर ऊर्जा देने का काम करते हैं।
- मखाने में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, जो आपकी वेट लॉस में भी काफी मदद कर सकता है।
व्रत में कैसे करें मखाने का सेवन?
नवरात्रि व्रत के दौरान मखाने का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन मखाना सीधे खाने पर आपके दांतों पर चिपक सकता है। इसलिए आप इसे घी या नारियल तेल का साथ भूनकर खाएं। इसके अलावा आप इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें सेंधा नमक भी मिला सकते हो। सेंधा नमक आपके शरीर में सोडियम की कमी नहीं होने देता है, और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
