बादाम एक सुपरफूड है, जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन से लेकर प्रोटीन तक बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आपने आमतौर पर बादाम का सेवन वेट गेनिंग के लिए किया होगा। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि बादाम का सेवन रोजाना करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपको वेट लॉस में भी मदद मिलती है। Current Developments in Nutrition में छपे एक लेख की मानें तो वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हुए हैं, कि बादाम का सेवन करने से आपकी कार्डियोमेटाबॉलिक हेल्थ काफी बेहतर होती है। लेख की मानें तो बादाम का सेवन करने से आपको न केवल वेट लॉस में मदद मिलती है, बल्कि इससे आपकी हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।
रोजाना कितना बादाम खाना चाहिए?
बादाम आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको रोजाना कितना बादाम खाना चाहिए। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्सपर्ट्स लिखते हैं, कि आपको रोजाना 50 ग्राम बादाम का सेवन करना चाहिए। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
वेट लॉस में कारगर
हेल्थ से जुड़े इस अध्ययन के लेखक डॉ. एडम ड्रेवनोव्स्की ने बताया कि लोगों की धारणा है कि बादाम खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन शोध में शामिल प्रतिभागियों पर किए अध्ययन की मानें तो रोजाना कम से कम 50 ग्राम या 1.8 औंस बादाम खाने से आपका वजन थोड़ी मात्रा में कम हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल होगा कम
बादाम आपके शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। शोध की मानें तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने के लिए बादाम का सेवन रोजाना कारगर हो सकता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी बादाम काफी असरदार साबित होते हैं।
