हेल्थ

रोजाना सुबह खाली पेट पिएं अदरक का पानी, वजन और डायबिटीज दोनों होगा घंटे भर में कंट्रोल, जानें फायदे

अदरक का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज क्रोमियम पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। अदरक का सेवन लोग कई तरीकों से करते हैं। कोई अदरक की चाय पीना पसंद करता है तो कोई सब्जी में अदरक खाना पसंद करता है। लेकिन अदरक का पानी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। इसके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। ऐसे में जानिए अदरक का पानी पीने के फायदे।

Image

health benefits of ginger water

Health Benefits Of Ginger Water: अदरक का इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। सब्जी से लेकर चाय तक में हमलोग अदरक का खूब इस्तेमाल करते हैं। अदरक ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाता है। अदरक का इस्तेमाल सर्दियों के मौसम में काफी बढ़ जाता है। सर्दियों में ज्यादातर लोग अदरक वाली चाय पीना पसंद करते हैं। अदरक को सेहत का खजाना भी कहा जाता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज क्रोमियम है। अदरक की चाय तो आपने खूब पी होगी लेकिन क्या कभी आपने अदरक के पानी का सेवन किया है। सर्दियों में सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। ऐसे में आज हम आपको सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

अदरक का पानी पीने के फायदे- Adrak Paani Peene Ke Fayde in Hindi

वेट लॉस में मददगार

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और मोटापा शर्मिंदगी का कारण बन रहा है तो अदरक का पानी आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट आप एक गिलास अदरक का पानी पिएं। हफ्ते भर में चर्बी पिघल जाएगी।

पाचन के लिए

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। ऐसे में सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीने से पेट में जलन, अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर हो सकती है। सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीने से पाचन से राहत मिल सकती है।

डायबिटीज

अदरक का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल करे कम

अदरक का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article