भगवान शंकर की आराधना का पवित्र माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। इस माह में लोग भगवान शंकर की पूजा अलग-अलग तरीकों से करते हैं। जिसके लिए वह शिवलिंग के ऊपर तरह तरह के चीजों को समर्पित करते हैं। वहीं मान्यता के अनुसार भक्त भगवान शंकर को बेलपत्र को अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शंकर को प्रिय यह बेलपत्र आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जी हां इस पत्ते का इस्तेमाल यदि आप रोजाना करते हैं, तो इससे आपको पाचन से लेकर दिल की समस्याओं तक में लाभ मिलता है।
बेलपत्र के स्वास्थ्य को फायदे - Health Benefits of Bael Leaves
पाचन होगा दुरुस्त
पेट के लिए बेलपत्र काफी फायदेमंद माना जाता है। जिसका कारण इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। यदि आपको गैस, कब्ज, एसिडिटी, अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं हैं, तो आपको बेलपत्र का सेवन करना चाहिए।
हेल्दी रहेगा हार्ट
दिल की सेहत के लिए बेलपत्र का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर हमारे शरीर से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से हमारा ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है, जिससे स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक टल जाता है।
डायबिटीज में लाभ
शुगर पेशेंट के लिए बेलपत्र रामबाण साबित होता है। जिसका कारण इसमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व हैं। जो हमारे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित होते हैं। यदि आप रोजाना सुबह बेलपत्र का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है।
कैसे और करें बेलपत्र लका का सेवन?
आपको बेलपत्र का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना चाहिए। इससे आपको इससे सबसे अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप बेलपत्र का सेवन काढ़ा बनाकर या सीधे चबाकर भी कर सकते हैं। इसके साथ ही बेलपत्र की चटनी बनाकर भी खाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
