हेल्थ

ऋचा चड्ढा ने 37 की उम्र में दिया बेबी गर्ल को जन्म, जानें किस तकनीक की मदद से पापा बने मिर्जापुर वाले 'गुड्डू भैया'

बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल के घर में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा की है। आइए जानते हैं किस तकनीक की मदद से रिचा चड्ढा ने 37 साल की उम्र में बेटी को दिया है जन्म...

Image

Richa Chadha baby news

16 जुलाई के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल के घर में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है, इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। एक जॉइंट स्टेटमेंट देते हुए ऋचा और अली ने फैंस को बताया कि 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 16.07.24 को हमारे घर एक हेल्दी बच्चे का जन्म हुआ है। हमारी बेटी के जन्म से हमारा परिवार बहुत खुश है'। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चे को जन्म देने के लिए ऋचा चड्ढा ने एग फ्रीज कराए थे। आइए जानते हैं क्या है एग फ्रीजिंग तकनीक और कितना होता है खर्च...

ऋचा ने कराई एग फ्रीजिंग

आपको बता दें कि 37 साल की उम्र में मां बनने का निर्णय लेने वाली ऋचा ने इसकी तैयारी काफी पहले की थी। जी हां इसके लिए ऋचा अपने एग्स को फ्रीज करवा चुकी थी। आज उन्हीं एग्स की सहायता से ऋचा ने 37 साल की आयु में एक हेल्दी बच्चे को जन्म दिया है। ऋचा ने बताया कि हर महिला को इस बात फैसला खुद करना चाहिए, कि वह किस समय मां बनने के लिए तैयार हैं।

क्या है एग फ्रीजिंग तकनीक?

What is Egg freezing

What is Egg freezing

एग फ्रीजिंग बच्चे को जन्म देने के लिए प्रयोग की जा रही एक नई तकनीक है, जिसे क्रायोप्रिजर्वेशन के नाम से भी जानी जाती है। इस प्रक्रिया में महिला के अंडे को शरीर मे निकालकर फ्रीज में संग्रहित कर लिया जाता है। जब महिला को गर्भ धारण करना होता है, तो संग्रहित अंडे को निकालकर उसे वापस गर्भ में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

एग फ्रीजिंग का खर्च क्या है?

एग फ्रीजिंग एक काफी खर्चीला प्रोसेस है। वहीं बात करें विदेशों की तो वहां इसका खर्चा कई लाख रुपए तक हो सकता है। लेकिन बात करें भारत की तो यहां एग फ्रीजिंग कम खर्चीला प्रोसेस है। यहां एग फ्रीज कराने के लिए आपको 1 से 1.5 लाख रुपए सालाना खर्च करने होते हैं। जिसमें डॉक्टर के परामर्श से लेकर अंडे को फ्रीज करने तक का खर्च शामिल है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article