हेल्थ

पेट में जाते ही किडनी में पथरी बनाने लगती हैं ये चीजें, आज ही डाइट से निकाल करें बाहर

Foods That Causes Of Kidney Stone : हेल्दी रहने के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। यदि आप किडनी स्टोन से परेशान हैं, तो आपको अपना खानपान काफी सावधानी से चयन करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं।

Image

harmful food for kidney stone

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। जो हमारे खून की सफाई करने का काम करती है। किडनी में खराबी आने पर इसका असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। किडनी खराब होने पर आपकी जान भी जा सकती है। हालांकि किडनी की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान का चयन काफी सावधानी से करें। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हम अक्सर हेल्दी समझकर खाते हैं। लेकिन ये फूड्स हमारे लिए किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्या का कारण बन जाते हैं। किडनी स्टोन का इलाज सर्जरी के द्वारा ही किया जाता है। यदि आप अपने किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको इन फूड्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

ऑक्सालेट वाले फूड्स

ऑक्सालेट से भरपूर फूड्स जैसे पालक, चुकंदर, शकरकंद, और ब्लैक चॉकलेट का सेवन सावधानी से करना चाहिए। ये सभी चीजें आपकी किडनी में स्टोन की वजह बन सकती हैं। यदि आपको स्टोन पहले से हैं, तो ये पथरी के साइज को बढ़ा सकते हैं।

प्यूरीन वाले फूड्स

जिन फूड्स में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, उनके कारण शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण होता है। हाई प्यूरीन फूड्स में रेड मीट, अल्कोहल और सी फूड्स जैसी चीजें शामिल हैं। यदि आप किडनी स्टोन से बचना चाहते हैं, तो आपको इन फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

हाई सोडियम वाले फूड्स

ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें नमक की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, वह किडनी में कैल्शियम का डिपॉजिट बढ़ाते हैं। जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। इसमें प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स, फास्ट फूड्स, सॉसेज, और प्रोसेस्ड मीट आदि का सेवन करने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article