हेल्थ

बढ़ी हुई चर्बी को मोम की तरह पिघला देंगे ये हरे रंग के पत्ते, जान लिया सेवन का तरीका तो बैली फैट का मिट जाएगा नामोनिशान

Moringa for Weight Loss : वजन बढ़ने के साथ ही सबसे पहले हमारी तोंद बाहर आती है। जिसे कम कर पाना हमारे लिए सबसे मुश्किल काम होता है। लेकिन आज हम आपको एक पत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन हमारे बताए गए तरीके से करने पर बैली फैट का नामोनिशान पूरी तरह खत्म हो सकता है।

Image

Moringa for Weight Loss

खानपान और लाइफस्टाइल के कारण आज बढ़ा हुआ वजन काफी लोगों की समस्या बनता जा रहा है। जिसे कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई इसके लिए घंटों तक जिम में पसीना बहा रहा है, तो कोई खुद को लंबे समय तक भूखा रखे हुए है। उसके बाद भी फैट है कि कम होने का नाम नहीं लेता है। वहीं शरीर में सबसे मुश्किल है पेट पर जमा चर्बी को खत्म करना। यदि आप अपने बाहर निकले पेट से परेशान हैं, और उसे खत्म करना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए नुस्खे को आजमाना चाहिए। आज हम आपको 1 ऐसे पत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका सेवन यदि हमारे बताए तरीके से कर लिया जाए तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

वेट लॉस के लिए मोरिंगा के पत्ते - Moringa leaf for Weight Loss

मोरिंगा या जिसे आम बोलचाल में सहजन बोला जाता है, हमारे वेट लॉस के लिए कारगर साबित होता है। सहजन एक ऐसा पौधा है जिसके पत्ते से लेकर तने और फूल भी कमाल के होते हैं। सहजन में क्लोरोजेनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं, जो इसे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में काफी मदद करते हैं। इससे आपका वजन भी तेजी से कम हो सकता है।

कैसे करें सेवन - How to use Moringa Leaf

मोटापा कम करने के लिए आपको मोरिंगा पत्तियों की ड्रिंक तैयार करनी है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी लेकर इसमें 8-10 सहजन की पत्तियां तोड़कर डाल दें। अब पानी को आधा रह जाने तक उबालें। आधा रह जाने पर इसे छानकर ठंडा करक पी लें। इससे आपकी सालों से जमा चर्बी भी तेजी से पिघल जाएगी।

मोरिंगा के अन्य लाभ - Other Benefits of Moringa

शुगर कंट्रोल होगा - Moringa for Diabetes

मोरिंगा ड्रिंक पीने से हमारा शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है। शुगर कम होने से हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।

बूस्ट होगी इम्यूनिटी - Moringa for Immunity

मोरिंगा में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी कारगर साबित होते है। जिससे हमारा शरीर रोगों से आसानी से लड़ पाता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल - Moringa for Blood Pressure

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सहजन हमारी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी कारगर साबित होती है। इससे हमारा रक्तचाप नॉर्मल होने के साथ हमारा हार्ट भी हेल्दी रहता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article