हेल्थ

आंतों की एक झटके में सफाई कर देगा ये ग्रीन डिटॉक्स जूस, चेहरे की भी बढ़ा देगा चमक, बढ़ते मोटापे पर लगेगी रोक

Green Detox Juice For Healthy Gut And Glowing Skin In Hindi: आंतों की गंदगी साफ करने के लिए डायटीशियन की बताया ये ग्रीन डिटॉक्स जूस बहुत कारगर साबित हो सकता है। यह हेल्दी ड्रिंक न सिर्फ आपके पाचन को दुरुस्त करेगा, बल्कि चेहरे की चमक भी बढ़ाएगा और मोटापे पर कंट्रोल करने में मदद करेगा। इसमें ककड़ी, आंवला, मोरिंगा, करी पत्ता जैसे सुपरफूड्स शामिल हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं। जानिए इसे कैसे बनाएं और क्या हैं इसके फायदे।

Image

Green Detox Juice For Healthy Gut

Green Detox Juice For Healthy Gut And Glowing Skin In Hindi: पेट अगर साफ रहे तो शरीर हल्का और मन शांत रहता है। इसलिए समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आखिर क्या पिए या खाएं। हाल ही में सोशल मीडिया हेल्थ इंफ्लुएंसर और न्यूट्रिशनिस्ट डाइटिशियन प्रियंका का एक खास ग्रीन डिटॉक्स जूस बताया है, बॉडी डिटॉक्स करने के लिए बना है। आंवला, ककड़ी, मोरिंगा और करी पत्ते जैसे नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से भरपूर ये ड्रिंक सिर्फ आंतों को नहीं, बल्कि स्किन को भी अंदर से चमकदार बनाता है। अगर वजन बढ़ रहा है, पाचन सही नहीं रहता या चेहरे पर थकावट दिखती है, तो ये हेल्दी जूस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है।

पाचन को करता है दुरुस्त

इस डिटॉक्स जूस में मौजूद ककड़ी, करी पत्ते और मोरिंगा पत्तियां पाचन को हल्का और एक्टिव बनाती हैं। पेट की गंदगी धीरे-धीरे साफ होती है और कब्ज जैसी दिक्कतें भी कम होने लगती हैं। सुबह खाली पेट लेने से सबसे अच्छा असर दिखता है।

आंतों की सफाई का आसान तरीका

इस जूस के नेचुरल तत्व आंतों में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। आंवला, नींबू और धनिया जैसे इंग्रीडिएंट्स शरीर को डीप डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे गैस, भारीपन और पेट दर्द जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है।

चेहरे पर लाएगा नेचुरल ग्लो

आंवला और नींबू विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। इस जूस को कुछ दिन पीने के बाद ही चेहरे पर निखार दिखने लगता है और स्किन में फ्रेशनेस महसूस होती है।

वजन कम करने में सहायक

सब्जा बीज और ककड़ी जैसे लो कैलोरी इंग्रीडिएंट्स आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग कम होती है, जो वजन घटाने में फायदेमंद है।

गर्मी में दे शरीर को ठंडक

ये जूस ना सिर्फ डिटॉक्स करता है, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने का काम भी करता है। पुदीना और आइस क्यूब्स इसमें ठंडक और ताजगी का एहसास जोड़ते हैं।

कैसे बनाएं ये ग्रीन डिटॉक्स जूस?

इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए एक ब्लेंडर में कटी हुई ककड़ी, आंवला, पुदीना, करी पत्ता, मोरिंगा लीफ, धनिया, नींबू रस, भुना जीरा, काला नमक और एक गिलास पानी डालें। अच्छी तरह ब्लेंड करें और छान लें। अब इसमें भीगे हुए सब्जा बीज और आइस क्यूब डालें। ठंडा-ठंडा सर्व करें।

अगर आप पेट की सफाई, चेहरे की चमक और वजन घटाने के लिए एक सिंपल और नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं, तो डाइटिशियन प्रियंका का ये ग्रीन डिटॉक्स जूस जरूर आजमाएं। इसे बनाना आसान है और असर बेहद शानदार। रोज सुबह इसे पीना आपकी सेहत की रूटीन का हिस्सा बन सकता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article