हेल्थ

दिल की बीमारियों को कोसों दूर रखते हैं ये फूड, आयुर्वेद ने बताया हृदय स्वास्थ्य के लिए अमृत, खाते ही कंट्रोल होगा हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल

Foods To Improve Heart Health: अगर आप भी हृदय रोगों से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में कुछ फूड का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए अमृत साबित हो सकता है। ऐसी कई फूड हैं, जो आपके दिल को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में इस तरह के कई फूड का वर्णन है। इस लेख में जानें इनके बारे में...

Image

Foods To Improve Heart Health In Hindi

Foods To Improve Heart Health: दिल हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक यह लगातार धड़कता रहता है। अगर कुछ सेकंड के लिए भी हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो इसकी वजह से व्यक्ति मौके पर ही मृत्यु हो सकती है। इसलिए दिन को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों में हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। यह दुनिया भर में लोगों में मौत का प्रमुख कारण बन चुका है, खासकर युवाओं में। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप नियमित कुछ चीजों का सेवन करें, तो इससे आपको दिन को स्वस्थ रखने और गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। आयुर्वेद में भी इन फूड को हृदय स्वास्थ्य के लिए अमृत माना जाता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे फूड्स की लिस्ट शेयर की है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये चीजें - Foods To Improve Heart Health In Hindi

1. लहसुन

लहसुन एक एंटी-एजिंग मसाला है। आयुर्वेद के अनुसार, यह दिल के लिए एक टॉनिक है। यह हृदय को स्टिमुलेट करता है, रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। यह रक्त वाहिकाओं के अंदर कोलेस्ट्रॉल के जमाव को कम करता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आधा या 1 कच्चा लहसुन को कूटकर खाली पेट या भोजन से पहले दिन में एक बार 8-12 सप्ताह तक खा सकते हैं।

2. अनार

आयुर्वेद के अनुसार हृदय स्वास्थ्य के लिए अनार सर्वोत्तम फलों में से एक है। इसके सेवन से ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल का स्तर काफी कम हो जाता है, जबकि एचडीएल का स्तर काफी बढ़ जाता है। आप नाश्ते में रोज 1 अनार या सप्ताह में 2-3 बार ले सकते हैं।

3. हरी चाय

ग्रीन टी में कैटेचिन होता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण एलडीएल और कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसे आप सुबह 12 बजे से पहले पी सकते हैं।

4. दालचीनी

यह ब्लड शुगर, ट्राइग्लिसराइड्स, एलडीएल और कुल कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। इसे आप खाने में मसाले के तौपर इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, दालचीनी की हर्बल चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

5. अर्जुन छाल चाय

यह आयुर्वेद की सभी जड़ी-बूटियों में सबसे अच्छा कार्डियो-टॉनिक है। इसकी ठंडी प्रकृति, कसैला स्वाद और पचाने में आसान गुणवत्ता शरीर में कफ और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करती है। इसका कटु विपाक प्रकृति खून की गंदगी को साफ करने में मदद करती है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है, आपके दिल को स्वस्थ रखती है, ब्लड प्रेशर और शुगर के स्तर को बनाए रखती है। साथ ही एसिडिटी को कंट्रोल रखती है।

इसका सेवन करने के लिए 100 मिलीलीटर पानी और 100 मिलीलीटर दूध लें, इसमें 5 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर और एक चुटकी दालचीनी मिलाएं और तब तक उबालें जब तक यह आधा न हो जाए। इसे छानकर सोते समय या सुबह / शाम भोजन से 1 घंटा पहले पियें।

ये चीजें भी हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी

  • बादाम
  • अखरोट
  • अलसी के बीज
  • फलियां
  • हरी पत्तेदार सब्जियाँ

अगर आप भी दिल की बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो आज से ही डाइट में इन चीजों को शामिल कर लें। यह आपकी लंंबा जीवन जीने में मदद करेंगी।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article