हेल्थ

कंसीव करने में आ रही परेशानी को दूर करेंगी ये 3 देसी चीजें, ताकत से भर जाएगा शरीर, जल्‍द मिलेगी गुड न्यूज

Healthy Food for Infertility : यदि आपका मां बनने के सपने में किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो आपको आपको हमारे लेख को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आज हम आपको 3 ऐसी देसी चीज बताने जा रहे हैं, जो आपकी फर्टिलिटी को बढ़ाने में काफी मदद कर सकते हैं।

Image

Foods that improve fertility

किसी भी महिला के लिए मां बनना एक खूबसूरत एहसास होता है। लेकिन ध्यान रहे कि आज तेजी से बढ़ते इंफर्टिलिटी के मामलों को देखने से पता लगता है कि कंसीव करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में हमें अपनी लाइफस्टाइल और खानपान को सुधारने की जरूरत है। दिक्कत चाहे महिला के शरीर में हो या पुरुष के शरीर में किसी भी कारण से बच्चा प्लान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। जो आपकी फर्टिलिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं 3 ऐसे फूड्स जो आपकी फर्टिलिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं।

कंसीव करने में हेल्प करते हैं ये फूड्स - food to improve fertility

शतावरी- Shatavari

महिलाओं के प्रजनन तंत्र को दुरुस्त करने में शतावरी काफी फायदेमंद साबित होता है। यह आपकी कामेक्षा को बढ़ाकर गर्भधारण करने में हेल्प करता है। यह शुक्राणु को अंडे से मिलाने में काफी मदद करता है। जिससे कंसीव करने में आसानी होती है। शतावरी का सेवन आपको दूध के साथ रात में सोने से पहले करना चाहिए।

अश्वगंधा - Ashwagandha

पुरुषों की यौन दुर्बलता को दुरुस्त करने के लिए अश्वगंधा काफी कारगर साबित होता है। कई शोध में यह बात पता चली है कि अश्वगंधा आपकी यौन इच्छा को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल को भी बढ़ाने में मदद करता है। जो हमारे शरीर में शुक्राणु को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। रात में सोने से पहले हल्के गर्म दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

गाय का घी - Cow's Ghee

घी खाना हमारे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है, ऐसा आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय का घी आपकी फर्टिलिटी को भी बढ़ाने का काम करता है। जी हां महिला हो या पुरुष गाय का घी खाने से दोनों की फर्टिलिटी तेजी से बूस्ट होती है। जिसका कारण है कि गाय के घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी और विटामिन-के होता है। जो महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article