हेल्थ

छोटे बच्चे को हो रही है कब्ज की समस्या, तो इन घरेलू नुस्खे को करें फॉलो, तुरंत मिलेगी राहत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 17, 2023, 06:23 PM IST

How To Relieve Constipation In Babies Quickly: नवजात शिशु के जन्म के बाद से साल भर तक बच्चों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। शिशुओं को कई तरह की स्वस्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस उम्र में बच्चों का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीं कुछ समस्याएं सभी नवजात शिशुओं में बेहद आम होता है। बच्चों में दूध या खाना न पच पाने के कारण बच्चे को कब्ज की समस्या देखने को मिलती है।

Image

Constipation in babies

How To Relieve Constipation In Babies Quickly: नवजात शिशु के जन्म के बाद से साल भर तक बच्चों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। शिशुओं को कई तरह की स्वस्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस उम्र में बच्चों का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीं कुछ समस्याएं सभी नवजात शिशुओं में बेहद आम होता है। बच्चों में दूध या खाना न पच पाने के कारण बच्चे को कब्ज की समस्या देखने को मिलती है। ये बेहद आम समस्या है। इससे कई बच्चे परेशान रहते हैं। बच्चों में कब्ज की समस्या के कारण होते हैं रूटीन में बदलाव होने या फाइबर युक्त चीजें न खाने से भी बच्चे को कब्ज हो सकता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर साबित होते हैं दादी-नानी के घरेलू नुस्खे। दादी-नानी के घरेलू नुस्खे की मदद से आप बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करने के नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

बच्चों को कब्ज से राहत देने के लिए सौंफ और अजवाइन का नुस्खा- Fennel and Celery Benefits For Constipation In Babies

पानी- एक कप

सौंफ- 1 चम्मच

अजवाइन- ¼ चम्मच

बनाने की विधि

एक पैन में पानी उबाल लें। फिर इसमें 1 चम्मच सौंफ और ¼ चम्मच अजवाइन एड करें। फिर इसे 2 मिनट तक उबालने दें। इसके बाद पानी को छानकर रख लें और ठंडा होने दें। इसके बाद बच्चे को चम्मच से पिलाएं। दिन में 2 से 3 बार बच्चे को देने से जल्द कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article