हेल्थ

गर्मी के सुझाव: इन चीजों को खाने से गर्मियों हो जाती है फूड प्वाइजनिंग, पेट में हो तेज दर्द और ऐंठन तो तुरंत करें ये काम

Food Poisoning Causes And Prevention: फूड पॉइजनिंग एक गंभीर स्थिति है, जिसकी वजह के कई अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ता है। इसका समय रहते उपचार न किया जाए, तो यह घातक साबित हो सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में इसके लक्षण और बचाव के टिप्स जानें।

Image

Food Poisoning Causes And Prevention

Food Poisoning Causes And Prevention: अक्सर हम देखते हैं कि जब हम बाहर कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं, तो अगले दिन उल्टी, सीने में जलन और पेट में गंभीर ऐंठन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस तरह की समस्या आमतौर पर फूड पॉइजनिंग के कारण देखने को मिलती है। हालांकि, कई बार घर खानपान से जुड़ी गलतियों की वजह से भी फूड पॉइजनिंग हो सकती है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसकी वजह से व्यक्ति को काफी तकलीफ और असजता हो सकती है। यह समस्या अन्य किसी मौसम की तुलना में गर्मी के मौसम में अधिक देखने को मिलती है। गर्मी के मौसम में हानिकारक बैक्टीरिया, संक्रमण के कण, प्रदूषण आदि काफी देखने को मिलता है। इस दौरान शरीर से पसीना भी बहुत अधिक निकलता है, जो हानिकारक बैक्टीरिया के निर्माण में योगदान देता है। हालांकि फूड पॉइजनिंग के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। फूड पॉइजनिंग होने पर आपको तुरंत क्या करना चाहिए, यहां जानें।

फूड पॉइजनिंग के कारण क्या हैं - Causes Of Food Poisoning

Causes Of Food Poisoning

Causes Of Food Poisoning

मायो क्लिनिक के अनुसार, ऐसे कई बैक्टीरिया और हानिकारक चीजें होती हैं, जो हमारे भोजन को दूषित करती हैं। इन्हें संदूषक कहा जाता है। ये खाद्य जनित बीमारियों का कारण बनते हैं। जिस भोजन में संदूषक होते हैं, उसे दूषित भोजन कहा जाता है। ऐसे में आप कई तरह से फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं जैसे,

  • अनहेल्दी, मिर्च-मसालेदार और तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन
  • दूषित खाना
  • खाने के माध्यम से बैक्टीरिया निगलना
  • संक्रमण के कण शरीर में प्रवेश करना
  • आंत में मौजूद बैक्टीरिया का असंतुलन
  • ऐसे बैक्टीरिया जो टॉक्सिसिटी का कारण बनते हैं
  • साँचे या धातुएं जो टॉक्सिन्स बनाते हैं

फूड पॉइजनिंग के लक्षण - Symptoms Of Food Poisoning

Symptoms Of Food Poisoning

Symptoms Of Food Poisoning

  • उल्टी और दस्त
  • पेट संबंधी समस्याएं
  • पेट में गंभीर ऐंठन और दर्द
  • लूज मोशन और मल के साथ खून आना
  • सिरदर्द होना
  • बुखार
  • खाना निगलने में परेशानी
  • शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होना
  • आवाज में परिवर्तन
  • धुंधला दिखाई देना
  • त्वचा में सुन्नपन

फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग हो गई है और ऊपर दिए गए लक्षण नोटिस हो रहे हैं, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर कुछ दवाओं के माध्यम से हानिकारक बैक्टीरिया को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, वह आपको जल्द राहत के लिए सही भोजन और नुस्खे बेहतर बता सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी तरह के नुस्खे न आजमाएं।

फूड पॉइजनिंग से बचाव के टिप्स - How To Prevent Food Poisoning Tips

How To Prevent Food Poisoning

How To Prevent Food Poisoning

  • बार-बार अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं
  • फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं
  • किचन में मौजूद बर्तनों को अच्छी तरह धाएं
  • कच्चा या आधा पका हुआ मीट और मछली खाने से बचें
  • फ्रिज में कई दिन से रखा हुआ बासी भोजन न खाएं
  • फ्रिज की साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • डैमेज कोटिंग बर्तनों में खाना पकाने से बचें।
  • मोल्ड, प्लास्टिक या अन्य धातुओं में पैक फूड्स खाने से बचें।
  • बाहर का तला-भुना, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचें।

गर्मी के मौसम में इन सरल टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से फूड पॉइजनिंग से बच सकते हैं। यह एक गंभीर स्थिति है, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article