Winter Tips: देश में ठंड (Cold) ने अपनी दस्तक दे दी है। ठंड की दस्तक के साथ ही खासतौर से उत्तर भारत (North India) के राज्यों में मौसम (Weather Change) बदल गया है। ठंड के मौसम में लोग बीमार (Sick) भी ज्यादा होते हैं। सर्दियों में खासतौर से लोगों को ठंड से बचने के साथ ही गर्म कपड़े (Warm Clothes) पहनने चाहिए और शरीर को गर्म रखना चाहिए। अगर आप अपने शरीर को गर्म रखते हैं तो एक तो आप ठंड से बचेंगे, दूसरा आप कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे। अगर आप चाहते हैं कि सर्दी में आपका शरीर गर्म रहे तो आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाने से आपका शरीर गर्म (Body Warm in Winter) रहेगा।
सर्दियों में इन चीजों को खाने से शरीर रहेगा गर्म
गुड़
सर्दी के मौसम में गुड़ खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। गुड़ खाने से शरीर में गर्मी रहती है। दरअसल गुड़ में जिंक, कैल्शियम, फॉस्फोरस समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गुड़ खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है।
अदरक
ठंड में अदरक का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अदरक को आप कई तरीके से खा सकते हैं। अदरक खाने से शरीर गर्म रहता है और आप कई बीमारियों से बचते हैं। अदरक में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
खजूर
ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए खजूर जरूर खाना चाहिए। दरअसल खजूर की तासीर गर्म होती है और ठंड के मौसम में इसे रोज खाने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। इसके अलावा खजूर में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
सूप
शरीर को गर्म रखने के लिए सूप सर्दियों में सबसे बेहतरीन विकल्प है। आप सूप में कई तरह की सब्जियां मिलाकर इसे बना सकते हैं। सूप पीने से शरीर गर्म रहता है।
शहद
सर्दियों में शहद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल शहद खाने से हमारा शरीर गर्म रहता है। इसके साथ ही शहद से हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत बनी रहती है।
