हेल्थ

Diwali 2022 Fitness Tips: त्योहार के सीजन में अपनी फिटनेस को रखें बरकरार, अपनाएं ये 5 ट्रिक्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 03:15 PM IST

Diwali 2022 Fitness Tips in Hindi: यदि आप एक फिटनेस रूटीन पर हैं तो त्योहार के समय चहल पहल के चलते आपकी दिनचर्या गड़बड़ हो सकती है। यदि आप स्वादिष्ट उत्सव के भोजन से दूर नहीं रहने वालों में से हैं और दिवाली के दौरान भी अपनी फिटनेस बरकरार रखना चाहते हैं तो ये प्री दिवाली टिप्स आपकी मदद कर सकती हैं।

Image

diwali fitness tips

KEY HIGHLIGHTS
  • त्योहार के सीजन में आप लालची हो सकते है
  • इन दिनों फिटनेस, वर्कआउट और व्यायाम से आप विचलित हो सकते हैं
  • फिटनेस बनाए रखने के लिए कुछ प्री दिवाली टिप्स को आजमाएं

Diwali 2022 Fitness Tips in Hindi: दीप उत्साह और खुशियों का त्योहार दिवाली आने में बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने घरों में जोरों शोरों से तैयारियां करते हैं। लेकिन इन कामों में वह इतने मशगूल हो जाते हैं कि, अपनी फिटनेस और सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। यही वजह है कि त्योहार के सीजन में लोग अधिक बीमार पड़ते हैं और तेजी से वेट गेन भी होने लगता है। तो क्यों ना दिवाली में हम कुछ ऐसे फिटनेस टिप्स को अपनाएं जो हमारी फिटनेस को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं।

ट्राई करें ये खास टिप्स

ग्रीन टी से करें दोस्ती

हमारी सेहत के लिए ग्रीन टी बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से वजन को कम किया जा सकता है और स्ट्रेस, थकान को भी दूर करने में यह सहायता करती है। इसे नियमित रूप से लेने पर ह्रदय से जुड़ी बीमारियां और स्ट्रोक होने का खतरा कम हो जाता है।

कम से कम खाएं स्नैक्स

स्नैक्स को केवल स्वाद और मूड फ्रेश करने के लिए ही अपनी डाइट में रखना चाहिए। साथ ही खाना खाने के बाद ही इनका सेवन करें क्योंकि इन चीजों से पेट नहीं भरता है। लेकिन हां, वजन और बीमारियां जरूर बढ़ सकती हैं। अगर आपका अपने खाने पर कंट्रोल नहीं रहता है तो कोशिश करें कि, दिवाली में कुछ ऐसे स्नैक्स बनवाएं जिसमें प्रोटीन और मेवे शामिल हो।

समय-समय पर करें पानी का इनटेक

पानी हर परेशानी की बेजोड़ दवा माना जाता है। इसकी कमी होने पर चक्कर आना, उल्टी, थकान, कमजोरी, बेचैनी, सिर दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इसलिए धूम धाम और खाने-पीने के चक्कर में पानी पीने में कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए खूब पानी पीते रहें।

हर हाल में करें वर्कआउट

जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं वह फिट रहते हैं। हालांकि त्योहारों के बीच कम समय होने के चलते लोग वर्कआउट को स्कीप कर देते हैं। व्यस्तता कितनी भी हो लेकिन योगा, एक्सरसाइज या साइकिलिंग को कभी भी रोकना नहीं चाहिए। वरना अधिक वजन बढ़ने के साथ ही आपको कई और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके पास बिल्कुल भी समय नहीं बचता है तो कुछ हल्के-फुल्के वर्कआउट किए जा सकते है, जो 5 या 10 मिनट की अवधि वाले के होते हैं।

प्रोटीन ना भूलें

मौसम या पर्व चाहे कोई भी हो लेकिन प्रोटीन से भरा नाश्ता करना जरूरी होता है। क्योंकि यह कई बीमारी से हमें बचाने का काम करता है इसके साथ ही हमारी बॉडी को एनर्जी भी देता है। फेस्टिव सीजन में इसका सेवन किया जाए तो बहुत अच्छा रहता है साथ ही घंटो तक हमें भूख नहीं लगती। ऐसे में हम ऑयली और नुकसान करने वाले स्नैक्स का ज्यादा इनटेक नहीं कर पाते। वही प्रोटीन से भरा नाश्ता वजन घटाने में भी मददगार होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article