हेल्थ

सेहत पर भारी पड़ सकती है लाइट ऑन करके सोने की आदत, इन बीमारियों का बढ़ा देती है खतरा, भूलकर न करें ये गलती

Side Effects Of Sleeping With Lights On In Hindi: रात में सोते समय हल्की-सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। आपको बता दें कि आपकी लाइट जलाकर सोने की आदत भी सेहत को गंबीर नुकसान पहुंचा सकती है। हम में से ज्यादातर लोग रात में सोते समय कमरे की लाइट ऑन रखते हैं, अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो आज से ही आपको ये आदलत बदलने की जरूरत है। यहां जानें इसके नुकसान।

Image

Side Effects Of Sleeping With Lights On In Hindi

Side Effects Of Sleeping With Lights On In Hindi: क्या आप भी रात को सोते समय लाइट बंद नहीं कर पाते? बहुत से लोग मोबाइल चलाते-चलाते या टीवी देखते-देखते ऐसे ही सो जाते हैं और लाइट बंद करने की ज़हमत नहीं उठाते। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये छोटी-सी आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है? हाल ही में आई एक स्टडी में बताया गया है कि रात में रोशनी में सोने से नींद की गुणवत्ता तो खराब होती ही है, साथ ही यह डायबिटीज़ और हार्ट की बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती है। चलिए, जानते हैं कैसे लाइट ऑन करके सोना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

लाइट जलाकर सोना क्यों है खतरनाक - Dangers Of Sleeping With Lights On In HIndi

नींद की क्वालिटी हो जाती है खराब

जब हम अंधेरे में सोते हैं, तो दिमाग मेलाटोनिन नाम का हार्मोन रिलीज़ करता है, जो नींद लाने में मदद करता है। लेकिन लाइट में सोने से मेलाटोनिन का स्तर गिर जाता है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती। इसका असर अगले दिन की एनर्जी, मूड और ध्यान पर भी पड़ता है।

डायबिटीज का खतरा बढ़ता है

रिसर्च के अनुसार, जो लोग हल्की रोशनी में भी सोते हैं, उनमें ब्लड शुगर का स्तर सुबह उठते वक्त सामान्य से ज्यादा होता है। ऐसा लंबे समय तक होता रहे, तो टाइप-2 डायबिटीज़ होने की आशंका बढ़ जाती है। खासकर उन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिनका शुगर पहले से बढ़ा हुआ है।

दिल की सेहत पर पड़ता है असर

रात में शरीर को पूरी तरह आराम की जरूरत होती है। लेकिन अगर दिमाग को लगातार रोशनी मिलती रहे, तो नर्वस सिस्टम एक्टिव बना रहता है, जिससे हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है। यह स्थिति लंबे समय में हृदय रोगों का कारण बन सकती है।

वजन बढ़ने की भी बनती है संभावना

अधूरी नींद का सीधा असर हमारे खाने की आदतों पर पड़ता है। जब नींद पूरी नहीं होती, तो भूख बढ़ाने वाले हार्मोन ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, जिससे हम जरूरत से ज्यादा खाते हैं और धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है।

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा नुकसान

बच्चों का दिमाग और शरीर तेजी से विकसित हो रहा होता है। अगर उन्हें सही नींद न मिले, तो इसका असर उनके विकास पर पड़ सकता है। वहीं बुजुर्गों को भी पहले से ही नींद की दिक्कत होती है, और लाइट से ये समस्या और बढ़ जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article