हेल्थ

मुश्किल हुई कोरोना के संक्रमण की पहचान, जानें कैसे दिख रहे लक्षण और बचाव के उपाय?

बीते दिनों में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है, जिससे सरकार और आम जनमानस की चिंता काफी बढ़ती जा रही हैं। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट के कारण लोगों की मौत के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। आज हम आपको नए कोरोना वेरिएंट से होने वाले संक्रमण की पहचान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

symptoms of corona virus

कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। इस वायरस की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने भी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है। वहीं हेल्थ केयर से जुड़ी सभी संस्थाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। आसानी से पहचाना जाने वाला कोरोना वायरस इस बार कुछ नए लक्षणों के साथ सामने आया है। जिनकी पहचान काफी मुश्किल हो रही है। आज हम आपको कोरोना के नए लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट

कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 लगातार अपने रूप बदल रहा है। जिसके कारण लोगों में कई तरह के लक्षण दिख रहे हैं। लोगों को इस बात की चिंता भी सता रही है कि क्या कोरोना के इस नए वेरिएंट के कारण क्या लॉकडाउन की स्थिति भी आ सकती है। शुरुआत में मामूली लक्षणों से शुरु होने वाला कोरोना का संक्रमण लापरवाही और समय के साथ जानलेवा तक हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप इससे बचाव करें।

साधारण समझकर इग्नोर न करें लक्षण

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर लोग कोरोना के लक्षणों को साधारण समझकर अक्सर इग्नोर करते हैं। लेकिन ये लक्षण साधारण होने के बाद भी धीरे-धीरे गंभीर होते चले जाते हैं। इसलिए यदि आपको हमारे बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं। आइए जानते हैं कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण...

  • हल्का बुखार
  • हल्की खांसी
  • उल्टी
  • बहुत अधिक थकान
  • मांसपेशियों में तेज दर्द

सावधानी है जरूरी?

यदि आप कोरोना से बचाव करना चाहते हैं, तो खुद की सुरक्षा का खास ख्याल रखें। इसके लिए आपको फेस मास्क का इस्तेमाल, शारीरिक दूरी का ध्यान, इम्यूनिटी को बूस्ट रखना जैसे काम करने चाहिए। इसके अलावा यदि आप संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, तो आपको कम से कम खुद को 5-7 दिन आइसोलेट रखना चाहिए। इस दौरान आपको डॉक्टर की निगरानी में जरूर रहना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article