हेल्थ

डायबिटीज के मरीज नवरात्रि के व्रत में भी जरूर खाएं ये 3 चीजें, हमेशा कंट्रोल में बना रहेगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के रोगियों को खानपान को लेकर काफी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं शुगर के रोगियों को व्रत करने के लिए तो डॉक्टर हमेशा मना करते हैं। फिर भी यदि आपने नवरात्रि व्रत का प्लान बना ही लिया है, तो आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं नवरात्रि के व्रत में डायबिटीज के रोगी क्या-क्या खा सकते हैं?

Image

fasting tips in diabetes

नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में करोड़ों लोगों द्वारा मनाया जाएगा। जिसमें लोग व्रत पूजन जैसी चीजें करके माता की पूजा करते हैं। इस बार 31 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां की पूजा करने और उपवास रखने से मां प्रसन्न होती हैं और आपकी सदइच्छाओं को पूरा करती हैं। कुछ दिन नवरात्रि के 9 दिन तो कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। व्रत के के दौरान कुछ लोग केवल फलाहार करते हैं, तो कुछ लोग दिन में एक बार भोजन का नियम बनाते हैं। व्रत करना सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन डायबिटीज के लिए नवरात्रि व्रत करना कठिनाई पैदा कर सकता है। यदि आप शुगर पेशेंट हैं तो आपको अपनी डाइट में हमारी बताई कुछ चीजें शामिल करनी चाहिए। ये आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में बनाए रखती हैं।

फ्रूट्स

नवरात्रि के व्रत में डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। व्रत में फलाहार के दौरान आप सेब, पपीता, अमरूद, नाशपाती और संतरा जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। ये सभी फल फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हैं।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, ये आपको बताने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्रत के दौरान मखाना खाने से डायबिटीज के मरीजों को बेहद लाभ मिलता है। मखाने में मौजूद फाइबर की भारी मात्रा इसे शुगर कंट्रोल करने में कारगर बनाती है। नवरात्र में आप मखाने को रोस्ट करके सेंधा नमक मिलाकर खाएं।

लौकी

फाइबर से भरपूर लौकी का सेवन आपने वेट लॉस के लिए अक्सर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको व्रत के दौरान लौकी खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। लौकी का सेवन करने से आपको डायबिटीज में काफी लाभ मिलता है। इसके अलावा ये आपके कोलेस्ट्रॉल और वजन को भी कम करने में कारगर साबित होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article