Dengue Cases In Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मच्छर जनित रोग यानी डेंगू और मलेरिया ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों में इन रोगों के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली में जलभराव की समस्या बढ़ाई है, जिससे मच्छरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में अभी तक डेंगू के 277 मामले और मलेरिया के कुल 124 मामले दर्ज किए गए हैं। इन बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अस्पतालों में कुछ बैड रिजर्व करने का निर्देश भी दिया है। आइए जानते हैं क्या हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?
डेंगू के लक्षण - Symptoms of Dengue In Hindi
- अचानक तेज बुखार कभी-कभी तापमान 104°F तक हो सकता है। यह अचानक शुरू होता है और 2-7 दिन तक रह सकता है।
- आंखों के पीछे और सिर में तेज दर्द होता है। यह दर्द सामान्य सिरदर्द से ज्यादा तीव्र होता है।
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द जिसमें खाकर हाथ-पैर, पीठ और शरीर में अत्यधिक दर्द होता है। इसी कारण इसे "ब्रेकबोन फीवर" भी कहा जाता है।
- त्वचा पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं। बुखार आने के कुछ दिनों बाद शरीर पर लाल दाने या रैशेज हो सकते हैं। ये निशान चेहरे, हाथों और पैरों पर ज्यादा दिखते हैं।
- डेंगू बुखार होने पर शरीर में प्लेटलेट काउंट में कमी सबसे गंभीर लक्षण है, क्योंकि डेंगू का वायरस हमारी प्लेटलेट्स पर हमला करता है। जिसके कारण मसूड़ों, नाक या शरीर के अन्य हिस्सों से खून आने लग सकता है।
डेंगू से बचाव के उपाय - How To Prevent From Dengue Virus
- डेंगू के मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें।
- घर से बाहर निकलने पर हमेशा खुद को पूरी तरह कवर रखें।
- रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करें।
- किसी तरह का लक्षण दिखने पर बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
