Flu and COVID vaccine: चीन में कोरोना एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा है। कोरोना के नए सब वेरिएंट BF.7 से करोड़ों लोग संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में भारत में भी कोरोना के खतरे को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है। केंद्र सरकार ने सभी से कोरोना वैक्सीन और बूस्टर शॉट लेने की अपील की है। वहीं, ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम और इंफ्लुएंजा के मरीज काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में लोगों में कन्फ्यूजन है कि वह फ्लू शॉट लगवाएं या नहीं। इसके अलावा ये भी कन्फ्यूजन है कि दोनों वैक्सीन एक साथ लगवाई जा सकती है या नहीं।
दैनिक भास्कर से बातचीत में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सैन फ्रांसिस्को के इंफेक्शन डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ. पीटर चिन-होंग ने बताया कि कोविड काल में फ्लू शॉट्स लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। फ्लू इम्युनिटी को काफी कम कर देता है। इससे कोरोना का संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यदि कोविड और फ्लू एक साथ हो तो ये काफी जानलेवा भी साबित हो सकता है। वहीं, कोरोना की तरह ही इंफ्लूएंजा वायरस भी एक महामारी बन गई है। कोरोना की तरह ही ये वायरस भी हर साल अपना स्वरूप बदलता है।
क्या एक साथ ले सकते हैं दोनों वैक्सीन?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक दोनों कोविड वैक्सीन एक ही हाथ में लगवा सकते हैं। हालांकि, इससे हाथ में सूजन और दर्द हो सकता है। इसके अलावा बुखार और सिरदर्द तक हो सकता है। ऐसे में आप चाहे तो बुखार की दवा ले सकते हैं। अल्काला विश्वविद्यालय स्पेन के एक शोध के मुताबिक फ्लू होने से स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। वहीं, आपने यदि फ्लू शॉट लगवा लेने से हार्ट अटैक का भी खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा कम्प्लीकेशन बढ़ सकती है। यदि आपकी इम्युनिटी वीक है तो आप डॉक्टर से सलाह के बाद ही वैक्सीन लगाएं।
आपको बता दें कि भारत में कोवैक्सीन, कोविशील्ड, कार्बोवैक्स और नेजल वैक्सीन iNCOVACC भी लगाई जा सकती है। इसके अलावा स्पूतनिक और मॉर्डना की वैक्सीन भी लगवाई जा सकती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
